इस वजह से George Lazenby सिर्फ एक बार बने 'जेम्स बॉन्ड', निर्माता बोले- 'उन्हें कास्ट करना सबसे बड़ी भूल थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इयान फ्लेमिंग के उपन्यास जेम्स बॉन्ड पर बनाई गई जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय है। फ्लेमिंग ने अपने उपन्यासों में बॉन्ड के किरदार को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाया और उससे 007 कोड दिया जो लंदन में रहता है। फ्लेमिंग ने अपने उपन्यासों में बॉन्ड को एक ऐसा किरदार बनाया जिसके आसपास रोमांचित घटनाएं तो जरूर होंगी लेकिन वह सरकारी विभाग का हिस्सा बना रहेगा। शॉन कॉनरी पहली बार 007 एजेंट बने थे और उर्सुला एंड्रेस को पहली बॉन्ड गर्ल के रूप में जाना जाता है।
जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म नो टाइम टू डाय इस साल नवंबर में रिलीज होने जा रही है। डेनियल क्रेग इस बार भी ब्रिटिश जासूस का किरदार निभा रहे हैं। डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में एंट्री ली थी। यह उनकी पांचवी फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।
इन सभी के अलावा एक ऐसे अभिनेता भी हैं जिन्होंने महज एक बार ही जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया। लॉस एंजिल्स टाइम्स के एक साक्षात्कार में निर्माता अल्बर्ट ब्रोकोली ने बताया कि 16 साल में उनकी सबसे बड़ी गलती ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता George Lazenby को जेम्स बॉन्ड सीरीज On Her Majesty's Secret Service में कास्ट करना था। उन्हें अपनी सफलता को हैंडल करना नहीं आता था। निर्देशक संग उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। वह बहुत घमंडी थे। वह बेशक बॉन्ड की कद-काठी के थे लेकिन जितनी लोकप्रियता बाकी बॉन्ड एक्टर्स को मिली उतनी उन्हें नहीं मिली।
वहीं दूसरी तरफ George Lazenby का कहना था कि वह केवल बॉन्ड बनकर ही नहीं रहना चाहते थे। 2017 में गार्जियन को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, ''मुझे सलाह दी गई कि जेम्स बॉन्ड का जमाना अब जा चुका है। मुझे बताया गया कि क्लिंट ईस्टवुड नामक एक व्यक्ति इटली में पश्चिमी फिल्में करने के लिए कई डॉलर कमा रहा है। उन्होंने कहा था, आप भी ऐसा कर सकते हैं। इसलिए मुझे महसूस नहीं हुआ कि मैं मिलियन डॉलर खो रहा हूं। मैं ईस्टवुड जैसा बनना चाहता था। लेकिन उन लोगों ने मेरे विचारों की कद्र नहीं की। उन्होंने मेरे द्वारा सुझाई गई हर बात की अवहेलना की, क्योंकि मैं उनकी तरह हजार वर्षों से फिल्मी व्यवसाय में नहीं था। मैं विज्ञापनों से बेहतर पैसा कमाता हूं।''
हालांकि बॉन्ड फिल्म से निकलने के बाद उन्हें काम मिलने में कठिनाई हुई। वहीं दूसरी तरफ बॉन्ड अभिनेता रोजर मूर का मानना है कि जॉर्ज ने गलत सलाह ले ली। मैं जॉर्ज को बहुत पहले से जानता था और उससे कई बार मिल चुका हूं। वह स्वीकार करता है कि बॉन्ड फिल्म को छोड़कर उसने गलती की। जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ज लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।