फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Academy Awards change rules will include ott films and shows due to coronavirus

ऑस्कर ने अपने नियमों में किया एक बड़ा बदलाव, ओटीटी की फिल्मों को भी देंगे जगह

Thu, 30 Apr 2020 03:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 30 Apr 2020 03:55 PM IST
सार

कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं
वर्ष 2021 में होने वाले ऑस्कर समारोह तक ही लागू रहेगा

विज्ञापन
Academy Awards change rules will include ott films and shows due to coronavirus
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर के सिनेमा को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित करने वाली एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने अगले साल होने वाले ऑस्कर समारोह के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दुनिया की तत्कालीन स्थिति को देखते हुए ऑस्कर ने इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी ऑस्कर के दायरे में लाने की घोषणा की है। उनका मानना है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


किसी भी फिल्म के ऑस्कर में जाने की यह शर्त होती थी कि ऑस्कर में नामांकन के लिए वही फिल्म दावेदारी कर सकती है जो लॉस एंजिलिस के सिनेमाघर में कम से कम सात दिन तक टिकी रही हो। मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज एकेडमी ने यह बदलाव करने का फैसला सिर्फ इस साल के लिए ही किया है जो कि वर्ष 2021 में होने वाले ऑस्कर समारोह तक ही लागू रहेगा। ऑस्कर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'एकेडमी जानती है कि किसी भी फिल्म का देखने का जो मजा है वह जैसे थिएटर में आता है वैसा कहीं नहीं मिलता। इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है और अपरिवर्तित है। यह बदल नहीं सकती। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने यह एक अस्थिर बदलाव किया है ताकि अवार्ड उन लोगों तक पहुंच सके जो इसके लायक हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब भारत में लॉकडाउन लागू हुआ था, उसी वक्त लगभग मार्च के मध्य में ही पूरे संयुक्त राष्ट्र में भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। इस वजह से हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज और शूटिंग भी फिलहाल बंद है। अमेरिका के तीन सबसे बड़े फिल्मों के सिनेमाघर एएमसी, रीगल और सिनेमार्क ने भी अपने बयान में कहा है कि वह अपने सिनेमाघरों को जून या जुलाई के बाद ही खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के निधन पर पत्नी और बेटी ने ऐसे जताया दुख, कहा- 'हम आपको हर दिन याद करेंगे'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed