फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   74th Emmy Awards to telecast LIVE and exclusive on Lionsgate Play on September 13 in India

Emmy 2022: 13 सितंबर को भारत में प्रसारित होगा 74वां एमी अवॉर्ड, जानें कब और कहां देखें कार्यक्रम

Mon, 25 Jul 2022 07:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Jul 2022 07:21 PM IST
सार

इस अवॉर्ड फंक्शन के टेलीकास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्व एशियाई दर्शकों के लिए लायंसगेट प्ले आधिकारिक प्रसारक के रूप में टेलीविजन की सबसे ग्लैमरस रात प्रसारित करेगा। 

विज्ञापन
74th Emmy Awards to telecast LIVE and exclusive on Lionsgate Play on September 13 in India
74वें एमी अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स का 74वां संस्करण जल्द ही आयोजिक होने वाला है। दुनिया भर के टेलीविजन प्रेमी यह जानने को बेताब है कि एस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दौरान कौनसा शो बाजी मारेगा। 74वें एमी अवॉर्ड्स को लेकर जैसे-जैसे चर्चा तेज होती जा रही है, वैसे- वैसे ही लोगों के अंदर इसे देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब इस अवॉर्ड फंक्शन के टेलीकास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्व एशियाई दर्शकों के लिए लायंसगेट प्ले आधिकारिक प्रसारक के रूप में टेलीविजन की सबसे ग्लैमरस रात प्रसारित करेगा। 

विज्ञापन

यह अवॉर्ड शो सोमवार, 12 सितंबर को (8: 00-11: 00 अपराह्न ईडीटी / 5: 00-8:00 अपराह्न पीडीटी) माइक्रोसॉफ्ट थिएटर के जरिए एनसीबी पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, भारत में  13 सितंबर सुबह 5:30 बजे से लायंसगेट प्ले पर विशेष रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस सिलसिले में लायंसगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित धानुका ने पहली बार एमी पुरस्कारों को लाइव लाते हुए कहा, "लायंसगेट प्ले एक प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर के दर्शकों के विविध सेट को पूरा करता है। हमें 74वें एमी अवार्ड्स को तीन देशों भारत, मलेशिया और फिलीपींस में लाइव स्ट्रीम करने की खुशी है। कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह कुछ अभूतपूर्व प्रदर्शन हुए हैं। रोमांचक के साथ प्रदर्शन और शानदार जीत, यह साल और अधिक जीवंत और शाही होने के लिए तैयार है। ”

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टेलीविजन एकेडमी के प्रेसिडेंट और सीओओ मॉरी मैकइंटायर ने कहा कि, “टेलीविजन अकादमी टेलीविजन उद्योग आकार देने और आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। अपने प्रकाशनों और कार्यक्रमों के माध्यम से अकादमी और इसके फाउंडेशन ने इंडस्ट्री की उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए प्रतिष्ठित एमी अवार्ड, हॉल ऑफ फेम जैसे पुरस्कारों के जरिए कहानीकारों के विविध समुदाय को बढ़ावा, सशक्त और कनेक्ट किया है। गौरतलब है कि 74वें एमी अवॉर्ड के लिए 12 जुलाई को नामांकन की घोषणा की गई थी। 

 

विज्ञापन

इस दौरान सक्सेशन को 25 एमी नामांकन प्राप्त हुए, जबकि दक्षिण कोरिया आधारित सीरीज स्क्विड गेम ने बेस्ट ड्रामा समेत 13 अन्य नामांकन प्राप्त किए। इसके अलावा कॉमेडी में टेड लासो पहले स्थान पर रहे और द व्हाइट लोटस ने 20 नॉमिनेशंस के साथ सीमित सीरीज के लिस्ट में पहली जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। बता दें कि नामांकित हुए यह सभी अवार्ड 12 सितंबर 2022 को लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह के दौरान दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed