फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   HIT The Third Case and Retro Movie Day 4 Box Office Collection: Nani and Surya Films Earning

HIT 3-Retro Day 4 Box Office: 'हिट 3' की पकड़ हुई ढीली, 'रेट्रो' भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हांफने, जानिए कलेक्शन

Sun, 04 May 2025 10:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 May 2025 10:23 PM IST
सार

HIT 3 And Retro Day 4 Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्मों 'रेड 2' और 'द भूतनी' के साथ सिनेमाघरों में साउथ की दो फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' ने भी दस्तक दी थी। जानते हैं आज चौथे दिन दोनों फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया?

विज्ञापन
HIT The Third Case and Retro Movie Day 4 Box Office Collection: Nani and Surya Films Earning
हिट 3-रेट्रो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

01 मई को चार फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। दो बॉलीवुड की और दो साउथ की। बॉलीवुड की फिल्म 'रेड 2' दर्शकों का दिल जीत रही है। वहीं, 'द भूतनी' डिजास्टर साबित हो चुकी है। वहीं, बात करें साउथ फिल्मों की तो 'हिट 3' ने अच्छी शुरुआत की। वहीं, 'सूर्या' की 'रेट्रो' ने भी पहले दिन ठीकठाक कमाई की। आज रविवार को दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा? जानते हैं...

विज्ञापन


The Bhootnii Day 4 Box Office: 'रेड 2' के आगे सहम गई 'भूतनी', चार दिनों में चार करोड़ का भी नहीं हुआ कलेक्शन

विज्ञापन
Trending Videos

HIT The Third Case and Retro Movie Day 4 Box Office Collection: Nani and Surya Films Earning
रेट्रो - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja

वीकएंड का नहीं मिला फायदा
नानी और श्रीनिधि शेट्टी की फिल्म 'हिट 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार अंदाज में खाता खोला। दूसरे ही दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले आधा ही रह गया। दूसरे दिन 'हिट 3' ने 10.5 करोड़ रुपये कमाए। 

Raid 2 Box Office Day 4: वीकएंड पर ‘रेड 2’ ने की कितनी कमाई, जानिए चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

HIT The Third Case and Retro Movie Day 4 Box Office Collection: Nani and Surya Films Earning
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया

चार दिनों में 50 करोड़ भी नहीं हुआ 'हिट 3' का कलेक्शन
कल शनिवार को तीसरे दिन 'हिट 3' ने 10.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, आज रविवार को फिल्म की कमाई में और भी गिरावट आई है। वीकएंड का फायदा इस फिल्म को नहीं मिला है। आज चौथे दिन इसने सिर्फ  7.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कारोबार  49.57 करोड़ रुपये हो गया है। यानी चार दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

विज्ञापन

HIT The Third Case and Retro Movie Day 4 Box Office Collection: Nani and Surya Films Earning
रेट्रो - फोटो : एक्स

ढलान पर 'रेट्रो' की कमाई
बात करें सूर्या, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज की फिल्म 'रेट्रो' की तो पहले दिन इसने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रुपये। वहीं शनिवार को तीसरे दिन का कलेक्शन आठ करोड़ रुपये हुआ। वहीं, आज की और भी कमी आई है। आज चौथे दिन रविवार को इसका कलेक्शन  6.96 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म 'रेट्रो' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed