फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himanshu Jangra apologised again amid massive controversy over Rs 370 biryani remark at Pranit More show

'मेरी किस्मत खराब थी'; 370 की बिरयानी विवाद पर फजीहत के बाद खुलीं हिमांशु जांगड़ा की आंखें; जानिए क्या बोले?

Sun, 14 Jun 2026 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 Jun 2026 10:09 AM IST
सार

Himanshu Jangra Apologised: प्रणित मोरे के शो में जाकर 370 रुपये की बिरयानी वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इसमें उनका कहना है कि उनकी किस्मत खराब थी। उन्होंने प्रणित के शो में जाने पर भी अफसोस जताया।

विज्ञापन
Himanshu Jangra apologised again amid massive controversy over Rs 370 biryani remark at Pranit More show
हिमांशु जांगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमांशु जांगड़ा ने बीते दिनों प्रणित मोरे के शो में बेहद घिनौनी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। 370 रुपये की बिरयानी वाली उनकी महिला विरोधी टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसके बाद न सिर्फ उनकी आलोचना हुईं, बल्कि हिमांशु नौकरी से भी हाथ धो बैठे। इस विवाद के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे प्रणित के शो में हिस्सा लेने पर अफसोस जताते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व कंपनी से बातचीत में क्या कहा?
हिमांशु जांगड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपनी टिप्पणी पर गलती मानते हुए माफी मांग रहे हैं, साथ ही कहा कि उन्हें आगे के लिए सबक मिल गया है। यह वीडियो हिमांशु की पूर्व कंपनी 'स्टारविक डिजाइन' ने साझा किया है। हिमांशु कंपनी के संस्थापक से बात करते दिख रहे हैं। हिमांशु ने यह भी बताया कि उनके परिवार और दोस्तों को जब इस टिप्पणी के बारे में पता चला तो कैसा रिएक्शन सामने आया?
विज्ञापन


कहा- 'अफसोस है कि शो में क्यों गया'?
हिमांशु ने कहा, 'फिलहाल हालत बहुत खराब है मेरी। मैं बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहा हूं। एक हफ्ते तक घर पर और होमटाउन में किसी को नहीं पता था। पिछले रविवार मेरे चाचा को पता चला तो उनका कॉल आया। उन्होंने मुझे डांटा कि क्यों गया था शो में? फिर कुछ रिश्तेदारों तक चली गई ये वीडियो और पड़ोस में चली गई। पड़ोस वालों ने घर पर बता दिया कि आपके लड़के ने ऐसा बोला है, शर्म की बात है। इसके बाद घर वालों ने मुझे थोड़ा बहुत डांटा और समझाया। मैंने कहा कि गलती हो गई। घर वाले फिर भी इतने परेशान नहीं थे। मगर, जब उन्हें पता चला कि मेरी नौकरी चली गई है तो बहुत परेशान हो गए। अब तो मुझे एक नोटिस भी आ गया है। मेरी हालत अब खराब है। घर वालों को देखकर बहुत अफसोस हो रहा है कि क्यों उस शो में गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Starvik Design (@starvik.design)


'अब वीडियो देख रहा हूं तो सोचता हूं...'
हिमांशु से जब पूछा गया कि आपने जो कहा, वह काफी शर्मनाक तो है ही, आपने कैसे बोला ये? इस पर हिमांशु ने कहा, 'पहली बार यह गुरुग्राम में शो हो रहा था। मैंने पहले भी इस शो के कुछ वीडियो देखे थे। मैंने सोचा अटेंड कर लेता हूं। मैंने वहां जो स्टोरी बताई, पूरी तरह सच नहीं था। मैंने इम्प्रोवाइज करके स्टोरी बताई वहां। मेरी किस्मत खराब थी। मैं माफी मांगना चाहूंगा। मैंने वहां जो बताया, वह सिर्फ मनोरंजन के अंदाज में बताया था। वहां का माहौल भी ऐसा था कि लोग इसे एंटरटेनिंग वे में ले रहे थे। होस्ट भी इसी तरह रिएक्शन दे रहा था। उसके कॉन्फिडेंस से मुझे और बढ़ावा मिला। मुझे इतना पता नहीं चला कि किस स्तर तक आपको बोलना होता है। अब जब मैं उस वीडियो को देख रहा हूं तो मुझे अफसोस है कि मैंने ऐसा क्यों कहा'?

Himanshu Jangra apologised again amid massive controversy over Rs 370 biryani remark at Pranit More show
हिमांशु जांगड़ा-प्रणित मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम

टिप्पणी पर महिला आयोग गंभीर
बता दें कि हिमांशु जांगड़ा की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद तब शुरू हुआ, जब गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक 'क्राउड-वर्क' सेगमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बातचीत में हिमांशु ने अपनी एक डेट का जिक्र किया था, जिसमें महिला विरोधी टिप्पणी की गई। ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग के बाद हिमांशु और प्रणित ने माफी मांगी। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। महिला आयोग ने मामले में प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है। साथ ही हरियाणा पुलिस को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed