फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himangi Sakhi Who Questioned Mamta Kulkarni Attacked in Prayagraj

Himangi Sakhi: ममता कुलकर्णी पर सवाल उठाने वाली हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, त्रिशूल और फरसा लेकर आए थे हमलावर

Mon, 10 Feb 2025 08:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:59 AM IST
सार

Himangi Sakhi: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर सवाल खड़े करने वाली हिमांगी सखी पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ।
 

विज्ञापन
Himangi Sakhi Who Questioned Mamta Kulkarni Attacked in Prayagraj
हिमांगी सखी - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ नगर में रविवार रात एक शिविर पर हमलावरों ने हमला किया, जिसमें किन्नर जगदगुरु हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों ने उनके शिविर को घेर लिया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमलावरों का किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से संबंध होने की आशंका है।

विज्ञापन

Thandel: 'मेरे बेटे तुम पर गर्व है...', 'तंडेल' में नागा चैतन्य का अभिनय देख भावुक हुए नागार्जुन; लिखा खास नोट

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी को लेकर खड़े किए थे सवाल

इस हमले से पहले हिमांगी सखी ने किन्नर अखाड़े के निर्णयों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने विशेष रूप से फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर उपत्ति जताई थी। उन्होंने ममता कुलकर्णी के विवादास्पद अतीत का जिक्र करते हुए अखाड़े के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
Ajith Vijayan Death: मलयालम अभिनेता अजित विजयन का निधन, 57 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कही थी ये बात

हिमांगी सखी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था, "सबसे पहले तो किन्नर अखाड़ा किसके लिए बनवाया गया था? यह किन्नर समुदाय के लिए था। लेकिन अब किन्नर अखाड़े में एक महिला को शामिल किया गया है। अगर यह किन्नर अखाड़ा है और आपने महिलाओं को पद देना शुरू कर दिया है तो इसका नाम बदल दो। इस महाकुंभ में कई फिल्म स्टार्स आए हैं, लेकिन हम कभी किसी पर टिप्पणी नहीं करते। फिर क्या हमें आज टिप्पणी करनी चाहिए? ममता कुलकर्णी जैसी फिल्म स्टार, जिनके डी कंपनी से संबंध हैं और जिन्हें ड्रग केस में जेल भेजा गया था... यह पूरी दुनिया जानती है। इसके बावजूद उसे 'दीक्षा' दी जाती है और बिना 'शिक्षा' के उसे महामंडलेश्वर बना दिया जाता है... आप समाज को ऐसा 'गुरु' क्या दे रहे हैं?"

विज्ञापन

फॉर्च्यूनर से आए थे हमलावर

हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि उनके पास त्रिशूल और फरसा थे। प्रयागराज के सेक्टर 8 स्थित कैंप में हुई घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed