फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actress Sanjeeda Shaikh said There Are Men Who Try To Demotivate You On Ex Husband Aamir Ali

Sanjeeda Shaikh : 'कुछ लोग आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश करते हैं', आमिर अली से तलाक पर छलका संजीदा का दर्द

Sun, 02 Jun 2024 02:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 02 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

संजीदा शेख टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। हाल में ही वह वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। उन्होंने हाल में ही अभिनेता आमिर अली से हुए अपने तलाक पर खुल कर बात की है।

विज्ञापन
Heeramandi actress Sanjeeda Shaikh said There Are Men Who Try To Demotivate You On Ex Husband Aamir Ali
संजीदा शेख-आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजीदा शेख हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इस के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली। सीरीज के बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल में ही उन्होंने अपने पूर्व पति और अभिनेता आमिर अली के बारे में खुल कर बात की है। दोनों कलाकारों ने साल 2012 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम आयरा अली है।

विज्ञापन


आमिर अली से अलगाव पर खुल कर बोली संजीदा
हाल में ही अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान, उन लोगों से संबंध तोड़ने के महत्व पर बात की, जिनकी वजह से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता हो। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे पुरुष हैं, कुछ ऐसे साथी हैं, जो आपको हतोत्साहित करने की कोशिश करते हैं। वे आपको महसूस कराते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते या वे कहेंगे कि आप यह नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर है। हर रिश्ते में ऐसे दौर आते हैं, जब आप खुश होते हैं या दुखी होते हैं।  फिर आप अपने जीवन के लिए फैसला लेते हैं और यही मैंने अपने लिए किया।'
विज्ञापन

इन कलाकारों ने डॉक्टर-इंजीनियर से इतर अलग कोर्स में लिया था दाखिला
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग होने पर खुद को बताया खुशकिस्मत
बता दें कि आमिर अली और संजीदा साल 2021 में अलग हो गए थे। अली से अलगाव को लेकर उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहा, 'कुछ लोग आपको बहुत कमतर महसूस कराते हैं, फिर मैंने खुद से प्यार करना और खुद को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया। यह बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ और मैं उससे उबर पाई, इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।'
रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग को खुशी कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई
'हीरामंडी' में आई थी नजर 
बताते चलें कि संजीदा टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल में ही वह संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इसमें वह एक तवायफ के किरदार में नजर आई थीं। शो में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और करण सिंह ग्रोवर के साथ 'फाइटर' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह कई टीवी पर कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। 
पति दीपक के साथ आरती सिंह ने स्विमिंग पूल में की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed