फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   halle berry scarlett johansson emma stone will be presenter at the oscars stage

Oscars 2025: ऑस्कर में प्रेजेंटर बनेंगी स्कॉर्लेट जॉनसन, पेनेलोप क्रूज और हैली बेरी समेत कई बड़े नाम शामिल

Wed, 12 Feb 2025 05:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

Oscars 2025: मार्च 2025 में ऑस्कर अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी नॉमिनेशन लिस्ट पहले ही सामने आ चुकी है। इस बार ऑस्कर स्टेज पर कई बड़ी हस्तियां प्रस्तुतकर्ता के तौर पर शामिल होंगी।

विज्ञापन
halle berry scarlett johansson emma stone will be presenter at the oscars stage
ऑस्कर अवार्ड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में कई मशहूर हॉलीवुड सेलेब्स प्रेजेंटर (प्रस्तुतकर्ता) के तौर पर शामिल होंगे। इस फेहरिस्त में स्कॉर्लेट जॉनसन, पेनेलोपे क्रूज, हैली बेरी, एली फैनिंग, व्हूपी गोल्डबर्ग, जॉन लिथगो, एमी पोहलर, जून स्क्विब और बोउन यांग जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

ये सभी कलाकार पिछले साल के ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहे किलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउने जूनियर, एम्मा स्टोन और डे'वाइन जॉय रैंडोल्फ का स्टेज पर साथ देंगे। इन चारों के नाम पहले ही ऑस्कर प्रेजेंटर के तौर पर अनाउंस हो चुके थे।  
विज्ञापन


इस साल नामांकित हुए ये सितारे
इस साल ऑस्कर में टिमोथी चेलमेट को फिल्म 'ए कंप्लीज अननोन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। यहां उनका मुकाबला फिल्म 'ब्रूटलिस्ट' फेम एड्रियन ब्रॉडी से होगा। एड्रियन इससे पहले साल 2003 में फिल्म 'द पियानिस्ट' के लिए 29 साल की उम्र में ऑस्कर से नवाजा गया था। तब वो सबसे कम उम्र में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले अभिनेता बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस साल ऑस्कर में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में कोलमैन डोमिंगो (सिंग सिंग), राल्फ फ़िएन्नेस (कंक्लेव) और सेबेस्टियन स्टेन (द अप्रेंटिस) जैसे अभिनेताओं के नाम भी शामिल हैं।
 

यह खबर भी पढ़ें: Andaz Apna Apna: बड़े पर्दे पर फिर से लोगों को हंसाने आ रही 'अंदाज अपना-अपना', जानें कब टीजर होगा रिलीज 


3 मार्च को सुबह 5:30 बजे होगा प्रसारित
भारतीय समयानुसार ऑस्कर अवॉर्ड इस साल 3 मार्च 2025 को सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रसारित होगा। कार्यक्रम ABC पर लाइव आएगा और Hulu पर स्ट्रीम होगा। इस साल कोनन ओ'ब्रायन इस बार कार्यक्रम को होस्ट करेंगे।

पिछले साल इन लोगों ने जीता था पुरस्कार

पिछले साल ऑस्कर में एम्मा स्टोन ने फिल्म 'पुअर थिंग्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अपने नाम किया था। वहीं किलियन मर्फी ने 'ओपेनहाइमर' में अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वहीं रैडॉल्फ को 'द होल्डओवर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 'ओपनहाइमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed