फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Halle Berry play lead female actress opposite to actor Chris Hemsworth in crime thriller Crime 101

Halle Berry: हेम्सवर्थ के साथ ‘क्राइम 101’ में दिख सकती हैं ऑस्कर विजेता हैली बेरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Wed, 02 Oct 2024 11:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2024 11:30 PM IST
सार

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैली बेरी क्राइम थ्रिलर ‘क्राइम 101’ में अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के विपरीत लीड फीमेल अभिनेत्री का किरदार निभा सकती हैं, इसके लिए उनसे बातचीत चल रही है।
 

विज्ञापन
Halle Berry play lead female actress opposite to actor Chris Hemsworth in crime thriller Crime 101
हैली बेरी - फोटो : इंस्टाग्राम @halleberry

विस्तार

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैली बेरी, डॉन विंसलो की शॉर्ट स्टोरी फिल्म ‘क्राइम 101’ का हिस्सा बन सकती हैं। इस सिलसिले में अभिनेत्री से बातचीत चल रही है। इस फिल्म में वह अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के विपरीत लीड फीमेल अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म के प्लाट को अभी गुप्त रखा गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म में ‘हीट’ की झलक देखने को मिल सकती है, जो प्रशांत तट पर एक बहुत बड़ी चोरी को दिखाएगी। डेडलाइन के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू होगी।
विज्ञापन


बार्ट लेटन कर रहे फिल्म का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन बार्ट लेटन कर रहे हैं और पीटर स्ट्रॉघन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। निर्माताओं में स्टोरी फैक्ट्री के शेन सालेर्नो, वर्किंग टाइटल के एरिक फेलनर और टिम बेवन, ‘रॉ’ के लेटन और दिमित्री डोगानिस और डेरिन स्लेसिंगर शामिल हैं। वहीं, ‘रॉ’ के जोली फेदर कार्यकारी निर्माता होंगे।
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 49: 'जवान' को पछाड़ने से अभी इतनी दूर 'स्त्री 2', जानें 49वें दिन की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हेम्सवर्थ फिल्म निर्माण में भी हैं शामिल
डेडलाइन के मुताबिक पिछले साल हेम्सवर्थ के साथ अभिनय करने के लिए अभिनेता पेड्रो पास्कल को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया था, लेकिन शेड्यूलिंग की दिक्कतों के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हेम्सवर्थ अपने प्रोडक्शन पार्टनर बेन ग्रेसन के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी करेंगे।


हैली बेरी को इस फिल्म के लिए मिला था ऑस्कर
अभिनेत्री हैली बेरी के शानदार अभिनय करियर में 2002 की ऐतिहासिक जीत शामिल है, जब वह ‘मॉन्स्टर बॉल’ में अपनी भूमिका के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का ‘अकादमी पुरस्कार’ पाने वाली पहली और एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी महिला बनीं।

हैली बेरी का वर्क फ्रंट
अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘हैलहोली’  के जरिए बेरी ने लायंसगेट थ्रिलर ‘नेवर लेट गो’ का निर्माण किया है और जल्द ही ‘मौड वर्सेज मौड’ और ‘द प्रोसेस’ पर काम करेंगी। 
John Amos: '45 दिन पहले यह कैसे हुआ...,' शैनन को मीडिया रिपोर्ट से मिली पिता जॉन अमोस के निधन की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed