{"_id":"66e52de634a0e2217505ebbd","slug":"govinda-wife-sunita-revealed-when-his-female-fan-pretended-to-be-maid-for-20-days-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Govinda: जब गोविंदा की महिला प्रशंसक ने 20 दिनों तक किया था नौकरानी होने का नाटक, पत्नी सुनीता ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: जब गोविंदा की महिला प्रशंसक ने 20 दिनों तक किया था नौकरानी होने का नाटक, पत्नी सुनीता ने किया खुलासा
Sat, 14 Sep 2024 12:03 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:03 PM IST
सार
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुलासा किया है कि एक बार एक महिला जो अभिनेता की बहुत बड़ी प्रशंसक थी, उसने घर में नौकरानी होने का नाटक किया और 20 दिनों तक उनके घर में रही। सुनीता ने बताया कि वह महिला वास्तव में एक मंत्री की बेटी थी।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
विस्तार
बॉलीवुड स्टार गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 1990 के पॉपुलर स्टार गोविंदा अपनी पत्नी के कारण अब फिर चर्चा में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुलासा किया है कि एक बार एक महिला जो अभिनेता की बहुत बड़ी प्रशंसक थी, उसने घर में नौकरानी होने का नाटक किया और 20 दिनों तक उनके घर में रही। सुनीता ने बताया कि वह महिला वास्तव में एक मंत्री की बेटी थी।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
महिला प्रशंसक ने किया था नौकरानी होने का नाटक
सुनीता ने टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि गोविंदा को इंडस्ट्री में काफी प्रशंसक मिले और उन्होंने इस जीवन को खूब जिया भी था। सुनीता ने कहा, 'एक बार एक महिला प्रशंसक से जुड़ा वाकया हुआ था। एक महिला ने हमारे घर में नौकरानी होने का नाटक किया था। मुझे उसे देखकर लग रहा था कि वह किसी अच्छे परिवार से आती है। इस बारे में मैंने अपनी सास से बात की और उनसे कहा कि इसे ठीक से बर्तन धोना और साफ सफाई करना नहीं आता है।

गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
20-22 दिनों तक हमारे घर पर रही थी महिला
सुनीता ने कहा कि वो गोविंदा के लिए देर तक जागती थी। मुझे शक हुआ तो मैंने उसकी बैकग्राउंड चेक किया। हमें पता चला कि वह किसी बड़े मंत्री की बेटी है। इसके बाद वह हमारे सामने रोने लगी और उसने माना कि वह गोविंदा की फैन है। इसके बाद उसके पिता आए और अपने साथ चार कारें भी लाए। मुझे लगता है वह हमारे सात 20 दिन रही होगी।

Yuvika Chaudhary: मैटरनिटी फोटोशूट में चमकीं युविका चौधरी, पहले बच्चे के जन्म को लेकर हैं उत्साहित
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
18 साल की थी सुनीता जब हुई थी गोविंदा से शादी
आपको बता दें कि सुनीता गोविंदा के मामा की पत्नी यानी उनकी मामी की बहन थीं। गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उस वक्त गोविंदा 24 साल के थे, और सुनीता 18 साल की थीं। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं, जिसमें से बेटे का नाम है यशवर्धन आहूजा और बेटी का नाम है टीना आहूजा।