'लड़ाई झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया'; सुनीता आहूजा ने साझा किया 'लॉकअप 2' में जाने का अनुभव
Sunita Ahuja Video: सुनीता आहूजा 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आईं। उन्होंने बताया कि शो में होने वाले लड़ाई-झगड़े का असर उनकी सेहत पर पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्हें रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में देखा गया। अब वे शो से बाहर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। इस बीच सुनीता ने लॉकअप-2 में जाने का अनुभव साझा किया।
बोलीं- 'मेरे बच्चे ये सब नहीं करते'
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पीले रंग का सूट पहने सजी-संवरी दिख रही हैं। बालों में गजरा लगा है। इस बीच पैपराजी ने उनसे शो के बारे में पूछा। इस पर सुनीता ने कहा, 'मेरे बच्चे ये सब करते नहीं हैं। लड़ाई झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया'।
बोलीं- 'मैं अच्छे से गई और अच्छे से आ गई'
पैपराजी ने जब कहा कि अभी और भी झगड़ा हो रहा है। इस पर सुनीता ने कहा, 'मैं अच्छे से गई और अच्छे से वापस आ गई'। बता दें कि मानसून के मौसम में सुनीता आहूजा मुंबई में बच्चों को रेनकोट बांटने निकलीं। उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट बांटती दिख रही हैं।
बॉलीवुड डेब्यू को तैयार सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा अपने बेटे यश आहूजा के साथ एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। वे बेटे की फिल्म में उनकी मां का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। अपने डेब्यू पर सुनीता भी कह चुकी हैं, ‘मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं। सितंबर में फिल्म रिलीज होगी। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से ही मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया था और हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है। यश की फिल्म में मैं उसकी मां का रोल कर रही हूं। शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं।’