फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   govinda sunita ahuja divorce rumors manager clarifies saying reports are baseless

Govinda: गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान, सुनीता से तलाक की खबरों पर दी यह अहम जानकारी

Fri, 22 Aug 2025 05:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 22 Aug 2025 05:25 PM IST
सार

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता के तलाक की खबरें इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुनीता गोविंदा से अलग हो रही हैं। इन सभी खबरों पर इनके मैनेजर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
govinda sunita ahuja divorce rumors manager clarifies saying reports are baseless
सुनीता-गोविंदा - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरें तेज़ी से सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला ले लिया है और उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच जब अमर उजाला ने गोविंदा के मैनेजर से बात की तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है।
विज्ञापन


तलाक पर मैनेजर का बयान
गोविंदा के मैनेजर ने अमर उजाला से बातचीत में यह साफ कहा कि दोनों एक दूसरे से तलाक नहीं ले रहे। ना ही सुनीता ने कोई डिवोर्स फाइल किया है। तलाक की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया था दावा
 'हॉटरफ्लाई' की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने जून महीने से कोर्ट में कार्यवाही शुरू की है। खबरों का दावा है कि उन्होंने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की अर्जी दी है। इसमें पति पर धोखा देने जैसे आरोप लगाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने 25 मई को ही गोविंदा को समन भेजा था और उसके बाद से सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: अक्षय कुमार के कैजुएल पैंट की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे, देखें वायरल वीडियो

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जहां सुनीता समय पर अदालत पहुंच रही हैं, वहीं गोविंदा कई सुनवाईयों में नदारद रहे हैं। इससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच हालात वाकई गंभीर हो चुके हैं।

सुनीता का भावुक व्लॉग
इसी बीच सुनीता आहूजा का एक व्लॉग भी सामने आया, जिसने खबरों को और हवा दी। इस व्लॉग में वह मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर पहुंची थीं। वहां उन्होंने कैमरे पर बेहद भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने बचपन से ही माता से प्रार्थना की थी कि उनकी शादी गोविंदा से हो और उनका जीवन खुशहाल गुजरे। सुनीता ने कहा कि देवी ने उनकी हर मन्नत पूरी की- शादी भी हुई और दो बच्चे भी मिले।


हालांकि, उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि जीवन में हर बार सबकुछ आसान नहीं होता, उतार-चढ़ाव आते हैं। सुनीता ने आंसू भरी आंखों से यह भी विश्वास जताया कि उनका घर तोड़ने की कोशिश करने वालों को माता काली से न्याय अवश्य मिलेगा।

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। कुछ समय पहले भी इन खबरों पर खुद सुनीता ने विराम लगाया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि जब तक मैं खुद ना बोल दूं कि मैं गोविंदा से अलग हो रही हूं तब तक किसी की भी बात और खबर पर यकीन मत करिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed