Govinda Revolver Accident: अस्पताल में गोविंदा से मिली मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, घटना के बारे में ली जानकारी
अभिनेता गोविंदा कल मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए। अभिनेता अस्पताल में हैं। वे खतरे से बाहर हैं। आज बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।
विस्तार
अभिनेता गोविंदा के साथ कल मंगलवार को हादसा हुआ। मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अभिनेता अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए। गोली गोविंदा के पैर में लगी। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर से बुलट निकाल दी और अब वे खतरे से बाहर हैं। आज बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुंची है। इस दौरान टीम ने गोविंदा से घटना के संबंध में जानकारी ली।
कोई शिकायत दर्ज नहीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने अभिनेता से अस्पताल जाकर मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली है। स्थानीय पुलिस जहां जांच कर रही है, वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Rajinikanth: पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना, सुपरस्टार की पत्नी से फोन पर की बात
एक-दो दिन में मिल जाएगी छु्ट्टी
मालूम हो कि गोविंदा के साथ यह हादसा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर हुआ। फिलहाल में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अभिनेता के साथ जिस वक्त यह हादसा हुआ वे एक शो में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता रवाना हो रहे थे। अचानक उनके साथ से रिवॉल्वर फिसल गई। इस दौरान मिसफायर हुआ और गोली गोविंदा के पैर में लगी। अभिनेता की पत्नी सुनीता ने उनकी सेहत का हाल बताते हुए कहा है, 'गोविंदा अब पहले से बेहतर हैं। आज वार्ड में शिफ्ट हो जाएंगे और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी'।
Tumbbad 2: सोहम शाह ने निर्देशक राही अनिल बर्वे के साथ मतभेद से किया इनकार, 'तुम्बाड़ 2' पर साझा किया अपडेट
बाएं पैर में लगी गोली
एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया और घटना के बारे में अभिनेता से बात की। गोविंदा के साथ जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त वे घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी सुनीता मौजूद नहीं थीं। बताया गया है कि गोली गोविंदा के बाएं घुटने के पास लगी है। रिवॉल्वर लॉक नहीं थीं और मिसफायर हो गया। आगे की जांच के लिए गोविंदा की रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है।
Hina Kha: कैंसर से जंग के बीच फिर रैंप पर उतरीं हिना खान, मनीष मल्होत्रा को किया इस अंदाज में धन्यवाद