फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gautam Gambhir calls Shah Rukh Khan the best team owner says he had never Questioned my Decision

Gautam Gambhir: किंग खान के मुरीद हुए गंभीर, शाहरुख की खूबी का बखान करते हुए दिया सर्वश्रेष्ठ टीम मालिक का टैग

Sun, 21 Apr 2024 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 21 Apr 2024 10:53 AM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान और एक प्रमुख खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। गौतम गंभीर ने हाल ही में, आईपीएल के दौरान शाहरुख खान के साथ काम करने को सर्वश्रेष्ठ समय बताया और टीम के मालिक की सराहना की है। फिलहाल, गौतम कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं, पहले वह इस टीम के कप्तान थे।
 

विज्ञापन
Gautam Gambhir calls Shah Rukh Khan the best team owner says he had never Questioned my Decision
गौतम गंभीर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान गौतम ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और कहा, "मैंने जिनके साथ काम किया है उनमें वह सबसे अच्छे मालिक हैं और इसका कारण यह नहीं है कि मैं अभी हूं, या पहले केकेआर का हिस्सा था । मुझे नहीं लगता कि मेरी कप्तानी के सात वर्षों में सात मिनट तक क्रिकेट संबंधी बातचीत की हो। उस समय भी, हमने यह बातचीत की थी क्योंकि मैं खुद को छोड़ने की कगार पर था।"
विज्ञापन


शाहरुख के मुरीद हुए गौतम गंभीर
क्रिकेटर ने शाहरुख की सलाह का खुलासा करते हुए कहा, "उन्होंने मुझसे केवल एक ही बात कही थी कि, जब तक आप यहां हैं। आप ही रहेंगे। जब तक आप यहां रहना चाहते हैं, तब तक आप हम आपको नहीं छोड़ेंगे। मैंने सोचा कि एक लीडर के रूप में, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझमें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का साहस होना चाहिए। मैंने शाहरुख को यह बताया। पिछले सात मैचों में मेरी उनके साथ यही एकमात्र बातचीत रही है। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम खुद को नहीं गिराओगे, चाहे कुछ भी हो जाए। तुम मैच खेल खेलोगे। और फिर चीजें बदल गईं।"
विज्ञापन


किंग खान की तारीफ में कही यह बात
गंभीर ने आगे कहा, "तो, एक मालिक के रूप में किसी ऐसे व्यक्ति की कल्पना करें, जो खुद इतना बड़ा, महान उपलब्धि हासिल करने वाला रहा हो और क्रिकेट के बारे में बात भी नहीं करता हो। आपसे आपके निर्णय लेने के बारे में सवाल न करता हो। उसे आपके निर्णय लेने पर भरोसा था। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैंने उन सात सालों में सही फैसले लिए, लेकिन उन्होंने कभी सवाल नहीं उठाया क्योंकि यही वह रिश्ता है, जिससे मुझ पर उन्हें भरोसा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The Great Indian Kapil Show: सनी-शरवरी के कथित अफेयर पर कपिल ने ले लिए मजे, भाई विक्की कौशल ने किया यह खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed