फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Game of thrones star Nikolaj Coster Waldau in India eats Idli Dosa Wada video viral

Game of Thrones: बंगलुरू में इडली-वडा खाते दिखे 'गेम ऑफ थ्रोंस' के अभिनेता निकोलज कोस्टर, देखकर हैरान हुए फैंस

Sun, 27 Jul 2025 01:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

Nikolaj Coster In India: 'गेम ऑफ थ्रोंस' के कलाकार निकोलज कोस्टर वाल्डो को हाल ही में भारत में देखा गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Game of thrones star Nikolaj Coster Waldau in India eats Idli Dosa Wada video viral
निकोलाज कोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोंस' के कलाकार निकोलज कोस्टर वाल्डो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। हाल ही में उन्हें बेंगलुरु के एक कैफे में देखा गया। यहां उन्होंने साउथ इंडिया की मशहूर डिश का लुत्फ लिया। हॉलीवुड अभिनेता सिंपल ड्रेस जींस और टीशर्ट में नजर आए। 
विज्ञापन

भारत में नजर आए निकोलज कोस्टर वाल्डो
निकोलज कोस्टर वाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग उनके आस-पास हैं लेकिन उन्हें कोई नहीं पहचान रहा है। इसके बाद एक फैन ने उनका वीडियो बनाया और उनके साथ सेल्फी ली। हालांकि इस बात की उन्हें जानकारी नहीं हुई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reena Khan Choudhary 🌻🐥(رینا) (@thatcorporatefashionmonger)


विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने साउथ इंडिया की डिश का आनंद लिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि निकोलज टेबल पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कैफे में अभिनेता ने इडली, डोसा और वड़ा खाया। ये तीनों साउथ इंडिया की मशहूर डिशेज हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए जंग लड़ते दिखे एक्टर
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फैंस उत्साहित हैं
एक तस्वीर में अभिनेता ने अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर कई पोज दिए। अभिनेता के भारत दौरे से सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फैंस उत्साहित हैं। कई यूजर हैरत में हैं कि अभिनेता बिना सुरक्षा और मीडिया के घूम रहे हैं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि अभिनेता भारत का दौरा क्यों कर रहे हैं। 
 

निकोलज का वर्कफ्रंट
निकोलज के काम की बात करें तो वह जल्द ही टीवी सीरीज 'King And Conqueror' में नजर आने वाले हैं। सीरीज ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इसका प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed