फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   From Zakir khan to Ranveer Brar Elvish Yadav Jio Hotstar Unveils 20 Original Shows Know Details

Jio Hotstar: इन्फ्लुएंर्स के 20 शोज एक साथ जियो हॉटस्टार पर रिलीज, नाम ऐसे ऐसे कि नानी, मम्मी सब याद आ जाएं

Mon, 17 Feb 2025 03:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

Jio Hotstar: हॉटस्टार अब 'जियो हॉटस्टार' हो गया है। पुराने प्लेटफॉर्म को नया नाम मिलने के साथ ही नए शो का भी एलान हुआ है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक या दो नहीं पूरे 20 शो आए हैं। 

विज्ञापन
From Zakir khan to Ranveer Brar Elvish Yadav Jio Hotstar Unveils 20 Original Shows Know Details
जियो हॉटस्टार के शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हॉटस्टार से जियो हॉटस्टार में तब्दील हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नाम बदलने के साथ ही ढेर सारे शो रिलीज हुए हैं। संख्या एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 20 है। कुल मिलाकर दर्शकों को मनोरंजन का अलग अनुभव कराने की पूरी तैयारी है। कॉमेडी, एक्शन, फूड और अध्यात्म से लेकर अलग-अलग शैलियों के शो आ रहे हैं। हर एक की कहानी मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

बिल्कुल मुफ्त ले सकेंगे अनुभव
दिलचस्प बात ये है कि जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाले 10 अलग-अलग शैलियों के करीब 20 शो को दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। कॉमेडी और रियलिटी शो से लेकर गेम शो और रोमांस, डेटिंग और फूड शो व कैप्टिव रियलिटी तक, हर शो की कहानी में मनोरंजन की खुराक शामिल है। शो की इस लिस्ट में क्रिएटर्स सबसे आगे हैं। क्रिएटर्स को आगे रखते हुए जियो हॉटस्टार न सिर्फ नया कंटेंट लॉन्च कर रहा है, बल्कि भारत में डिजिटल एंटरटेनमेंट को नया रूप दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद से लेकर एल्विश यादव तक, क्रिएटर्स को मौका
कुछ शो डेली प्रसारित होने वाले हैं तो कुछ साप्ताहिक। लेकिन, हर एक में कुछ खास होने का दावा जियो हॉस्टार ने किया है। हर्ष गुजराल और उर्दू जावेद अभिनीत 'एंगेज्ड, रोका या धोखा' है, जिसमें रोमांस और रोमांच दोनों देखने को मिलेंगे। वहीं, एल्विश यादव का कॉमेडी गेम शो 'इंडियन गेम अड्डा' है। इसके अलावा 'गेम ऑफ ग्रीड' (अभिषेक मल्हान) और 'विक्टिम या विक्टर' (राहुल दुआ) हैं। इनके नाम से ही जाहिर है कि इनमें कुछ चैलेंज होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

 

विज्ञापन

एआई संचालित शो भी देखें
कॉमेडी के शौकीनों के लिए भी कमी नहीं। कॉमेडियन जाकिर खान का शो 'लव लाइफ लफडा' है। इसके अलावा शो 'जेनरेशन्स आज कल' भी है। एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित 'मैं ऐसा क्यों हूं' लेकर आए हैं। कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) का शो 'इश्क इंटरप्टेड' है। वहीं, रणवीर बरार का शो 'ये क्या बना दिया' है। बात सिर्फ यहीं तक नहीं है। अनुभव सिंह बस्सी का लाइव रियलिटी शो भी है। इसके अलावा महेश केशवाला अभिनीत 'ठगेश वर्सेस द वर्ल्ड', मिस्टर फैजू अभिनीत 'इनसाइडर विद फैजू', भी हैं। डिजिटल कंटेंट की दुनिया में प्रयोग करते हुए जियो हॉटस्टार खेल और ज्योतिष में एआई-संचालित शो पेश कर रहा है, जिसमें टेक्नो गेमरज और जय मदान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed