Independence Day 2026: कंगना ने लहराया तिरंगा, अक्षय कुमार ने दी बधाई; सितारों ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न
Actors Wish on Independence Day 2026: आज पूरा देश स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच सिनेमा से जुड़े कलाकारों ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और इस दिन को सेलब्रेट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 15 अगस्त पर हर तरफ आजादी के महोत्सव की खुशी है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अवसर पूरे देश के लिए बहुत खास होता है। आज हर देशवासी इस दिन का जश्न मना रहा है। ऐसे में कई सितारों ने आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा- 'एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान। रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान।'
विज्ञापन विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। पहले फोटो में भूमि तिरंगे के सामने उसे सेल्यूट करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा नोट भी शेयर किया।
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)
रवीना टंडन
अनुभवी एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस झंडा फहराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
अनुपम खेर
वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लिए एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के किस्सों को याद किया। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा कैप्शन शेयर कर सभी को आजादी के पर्व की बधाई दी।
सुनील शेट्टी
एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर तिरंगा लहराते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जब भी तिरंगा आसमान की तरफ ऊपर जाता है, दिल में एक अलग ही गर्व की लहर दौड़ जाती है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... हमेशा गर्वित। हमेशा आभारी। जय हिंद।'
अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर इन दिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'
ट्विंकल खन्नाहमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो मेहरानगढ़ किले का है, जो जोधपुर शहर में स्थित है। वीडियो में ट्विंकल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।
कंगना रनौत
एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारत का झंडा लहराती नजर आईं।

रवि किशन
हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले कलाकार रवि किशन ने भी लाल किले के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। आजादी के पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण दिन पर, हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। आइए, प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प लें और एकजुट होकर देश-प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।'
रोहित सराफ
एक्टर रोहित सराफ ने भी तिरंगा लहराते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमारे स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हुए। जय हिंद।'
गुरु रंधावा
सिंगर गुरु रंधावा ने भी सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मेरा प्यार, मेरा गौरव, मेरी मातृभूमि, मेरा सब कुछ। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राउड इंडियन।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तिरंगे से सजी इमारतें नजर आईं। साथ ही उन्होंने आजादी के पर्व की बधाई भी दी।
बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर काफी सुंदर वीडियो शेयर कर इस खास दिन की बधाई दी है। उन्होने अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारतीय झंडे को देखकर सेल्यूट करती नजर आ रही हैें। कैप्शन में बिपाशा ने ‘मेरा भारत महान’ भी लिखा।
माधुरी दीक्षित
अनुभवी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।