{"_id":"6a266375a567bb72650887fd","slug":"filmmaker-mahesh-jirawala-father-says-son-kept-his-promise-even-after-death-in-ahmedabad-plane-crash-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बेटे ने मरकर भी अपना वादा पूरा किया', अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले इस फिल्ममेकर के पिता हुए भावुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'बेटे ने मरकर भी अपना वादा पूरा किया', अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले इस फिल्ममेकर के पिता हुए भावुक
Mon, 08 Jun 2026 12:09 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
Mahesh Jirawala: पिछले साल अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कई लोगों ने जान गंवाई। इसमें एक फिल्ममेकर भी शामिल थे। उनके पिता उनकी मौत के एक साल गुजर जाने के बावजूद उन्हें याद करते हैं। उनका कहना है कि बेटे ने मरकर भी अपना वादा निभाया है।
विज्ञापन
महेश जिरावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जख्म अभी भी हरे हैं। सरकार ने पीड़ितों को भले ही मुआवजा दे दिया हो लेकिन परिवार वाले अपनों को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। पीड़ितों के परिवार वालों में फिल्ममेकर महेश जिरावाला के पिता गिरधर भाई कालावाडिया भी शामिल हैं। बेटे को खोने के एक साल गुजर जाने के बावजूद 62 साल के पिता अपना नुकसान स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उस भयानक हादसे ने उनके उस बेटे को छीन लिया, जिसने उनकी जिंदगी बेहतर बनाने का वादा किया था।
पिता को खलती है महेश की कमी
हादसे के बाद महेश के पिता को मुआवजा मिला। इससे उन्होंने दो-बेडरूम वाला फ्लैट खरीदा। मगर इसी बेडरूम में बैठकर वह अपने बेटे के गुजर जाने के गम में डूबे हैं। पिता का कहना है कि बेटा भले ही इस दुनिया में नहीं है मगर उसने अपना वादा पूरा किया। गिरधर भाई नरोडा इलाके में बने फ्लैट में अपनी पत्नी, छोटे बेटे कार्तिक और पोती के साथ रहते हैं। परिवार इस हादसे के बाद जिंदगी को पटरी पर लाने की धीमी कोशिश कर रहा है। फिर भी, महेश की कमी उन्हें हर दिन खलती है।

Trending Videos
महेश जिरावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
बिखरी जिंदगी को संवार रहा परिवार
एक साल पहले हुए इस हादसे की बरसी से पहले, भावुक गिरधर भाई ने पीटीआई से कहा, 'हम बिखर चुकी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन माता-पिता अपने बेटे को कैसे भूल सकते हैं? हर शाम, मुझे अभी भी लगता है कि वह घर लौट आएगा।'
दुखी पिता ने कहा, 'महेश हमेशा मुझसे कहते थे कि चिंता न करें। मेरी हार्ट सर्जरी के बाद, उन्होंने वादा किया था कि वह हमारा सारा कर्ज चुका देंगे और परिवार के लिए एक घर खरीदेंगे। आज, उन्हीं की वजह से हम अपने घर में रह रहे हैं। मेरे बेटे ने मरने के बाद भी अपना वादा निभाया।'
एक साल पहले हुए इस हादसे की बरसी से पहले, भावुक गिरधर भाई ने पीटीआई से कहा, 'हम बिखर चुकी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन माता-पिता अपने बेटे को कैसे भूल सकते हैं? हर शाम, मुझे अभी भी लगता है कि वह घर लौट आएगा।'
फिर एक-साथ दिखे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, यूजर ने ली चुटकी; कहा 'पहले समझेंगे फिर फैसला लेंगे'
बेटे ने वादा निभायादुखी पिता ने कहा, 'महेश हमेशा मुझसे कहते थे कि चिंता न करें। मेरी हार्ट सर्जरी के बाद, उन्होंने वादा किया था कि वह हमारा सारा कर्ज चुका देंगे और परिवार के लिए एक घर खरीदेंगे। आज, उन्हीं की वजह से हम अपने घर में रह रहे हैं। मेरे बेटे ने मरने के बाद भी अपना वादा निभाया।'
विज्ञापन
महेश जिरावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेन की वजह से हुई मौत
महेश कालावाडिया को महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता था। उनका निधन पिछले साल अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ था। इस प्लेन ने लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी और हादसे का शिकार हो गया था। प्लेन क्रैश होने के बाद वह जमीन पर गिरा था और उसमें आग लग गई थी। उस समय महेश स्कूटर से अपने घर लौट रहे थे। वह प्लेन की जद में आ गए थे। प्लेन क्रैश में कुल 290 लोगों की मौत हुई थी।

परिवार को मिला मुआवजा
महेश की मौत के बाद, परिवार को एयर इंडिया, टाटा ग्रुप और गुजरात सरकार से कुल मिलाकर 1.29 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। गिरधर भाई के अनुसार, महेश की पत्नी को मुआवजे की रकम में से 54 लाख रुपये मिले और बाद में वह अपने मायके चली गईं। महेश की शादी हादसे के तीन महीने पहले ही हुई थी। अब उनकी बेटी उनके साथ रहती है। मुआवजे की बची हुई रकम से परिवार ने सबसे पहले लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज चुकाया। उन्होंने नरोडा इलाके में लगभग 45 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा और अपने बेटे की इच्छा पूरी की। फर्नीचर पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि 5 लाख रुपये पोती के लिए अलग रखे गए। घर के खर्च के लिए बेटे कार्तिक ने सैलून खोला है।
34 साल के फिल्ममेकर गुजराती गाने और एल्बम बनाते और डायरेक्ट करते थे।