फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film Maker Ashok Pandit Condemns Naseeruddin Shah For Supporting Diljit Dosanjh Over Sardaar Ji 3 Controversy

Diljit Dosanjh: दिलजीत का समर्थन करने पर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा, बोले- ‘वो हमें गुंडा कहते हैं’

Tue, 01 Jul 2025 09:16 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ के मामले में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसा लगता है दो भागों में बंट गई है। एक ओर जहां कुछ लोग दिलजीत का सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। अब नसीरुद्दीन शाह के सपोर्ट करने पर अशोक पंडित ने आलोचना की है।

विज्ञापन
Film Maker Ashok Pandit Condemns Naseeruddin Shah For Supporting Diljit Dosanjh Over Sardaar Ji 3 Controversy
नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ और अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ की हालिया रिलीज फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म भारत को छोड़कर बाकी दुनिया में रिलीज भी हो चुकी है, लेकिन फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने के चलते दिलजीत लगातार भारत में लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच दिलजीत को कई हस्तियों का साथ भी मिल रहा है। इसी लिस्ट में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी दिलजीत का सपोर्ट किया है। अब दिलजीत का सपोर्ट करने पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की है। साथ ही एक बार फिर दिलजीत पर हमला बोला है।

विज्ञापन

'नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया से हम हैरान नहीं'
दिलजीत का सपोर्ट करने पर नसीरुद्दीन शाह की आलोचना करते हुए अशोक पंडित ने एएनआई कहा, “दिलजीत दोसांझ मामले पर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया से हम हैरान नहीं हैं। वह हमें जुमला पार्टी कहते हैं, वह हमें गुंडे कहते हैं। शिक्षित, इतने टैलेंटेड और इंडस्ट्री के इतने सीनियर व्यक्ति हमें गुंडे कहते हैं। यह नसीरुद्दीन शाह की हताशा और बेचैनी को दर्शाता है। नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं थे। मैं नसीरुद्दीन शाह को बताना चाहूंगा कि वह एक अभिनेता थे। वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से मना कर सकते थे।”

विज्ञापन

आतंकवादी राष्ट्र है पाकिस्तान
पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र बताते हुए अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को संबोधित करते हुए कहा, “नसीरुद्दीन शाह पिछले 50 साल से पाकिस्तान भारत पर हमला कर रहा है। उन्होंने लोगों को मारा है, लोगों के साथ बलात्कार किया है, हमारे देश में लोगों का नरसंहार किया है। यह सिर्फ पहलगाम की बात नहीं है। यह सबसे ताजा हमला है। इससे पहले पुलवामा, उरी, मुंबई विस्फोट, 26/11, ऐसे कई हमले हुए हैं जिनके लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार है। पाकिस्तान एक आतंकी राष्ट्र है। हमारे लिए हमारा देश सबसे पहले आता है। इसलिए पूरे प्रकरण पर हमारी प्रतिक्रिया, पूरी फिल्म 'सरदार जी 3' पर हमारी प्रतिक्रिया हमारे हिसाब से सही है। मैं आपको बता दूं नसीर साहब, हमने दिलजीत के खिलाफ असहयोग जारी करने का फैसला किया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले-

नसीरुद्दीन शाह ने कहा- मैं दिलजीत के साथ खड़ा हूं
एक दिन पहले 30 जून को नसीरुद्दीन शाह ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दिलजीत का सपोर्ट किया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का गंदा काम करने वाला विभाग उन पर हमला करने का मौका तलाश रहा है। उन्हें लगता है कि आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया। फिल्म की कास्टिंग के लिए वह जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि निर्देशक जिम्मेदार थे। कोई नहीं जानता कि वह कौन है, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है और वह कास्ट के लिए इसलिए राजी हुए क्योंकि उनका दिमाग खराब नहीं हुआ है।



ये गुंडे भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच व्यक्तिगत संपर्क को खत्म करना चाहते हैं। वहां मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ प्यारे दोस्त हैं और मुझे उनसे मिलने या जब भी मेरा मन करे उन्हें प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता। जो लोग कहेंगे पाकिस्तान जाओ तो उनको जवाब है कैलासा जाओ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed