Bigg Boss 19: 'बिग बॉस' में अभिषेक और आवेज के बीच हुई झड़प! नाराज अमाल मलिक ने सुनाई खरी-खोटी
Fight In Bigg Boss 19: बिग बॉस के शो में अभिषेक और आवेज के बीच झड़प हो गई। इस पर अमाल मलिक नाराज हो गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विस्तार
लड़के-लड़कियों दोनों ने हंगामा किया
पहले राउंड में लड़कियों को भेजा गया। इस दौरान नेहल और नीलम के बीच झड़प हुई। नेहल ने इल्जाम लगाया कि नीलम ने उन्हें लात मारी थी। सेकंड राउंड में लड़कों को भेजा गया। उन्होंने भी हाथापाई की और खूब हंगामा किया।
शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दो दोस्तों के बीच लड़ाई हुई है। आवेज दरबार और अभिषेक बजाज ने भी टास्क में हिस्सा लिया। टास्क के बीच अभिषेक जोर लगाते हैं। वह आवेज को रोकना चाहते हैं और धक्का मुक्की करते हैं। यहां तक कि वह उन्हें उठाकर फेंक देते हैं। दोनों के बीच अजीब हरकतें होती हैं। इस मामले को देखकर घर के बाकी लोग हैरान हो जाते हैं। यह मामला देखकर टास्क के संचालक अमाल मलिक नाराज होते हैं।
जब आवेज और अभिषेक के बीच मामला ज्यादा बढ़ने लगता है तो अमाल मलिक उन्हें अलग करते हैं। हालांकि अभिषेक तब भी नहीं मानते और आवेज को छोड़कर अभिषेक से भिड़ने लगते हैं। इस पर अमाल गुस्से में कहते हैं 'मैं कहूंगा रुक तो तू रुकेगा। तू सबको उठाकर फेंक रहा है। मेरे साथ मत भिड़ना।' हालांकि अभिषेक नहीं रुकते हैं। वह अपने हिसाब से खेलते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Disha Patani: ब्लैक ड्रेस में दिशा पाटनी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर की तारीफ
एपिसोड का प्रोमो देखकर दर्शक हैरान हैं। अब देखना होगा कि वीकएंड का वार में इस मामले पर सलमान खान क्या एक्शन लेंगे। कुछ यूजर्स ने अभिषेक की हरकत को पसंद किया है तो वहीं कुछ यूजर्स को उनकी हरकत पसंद नहीं आई है। पिछले एपिसोड में अशनूर कौर के साथ उनकी खटपट हो गई थी। हालांकि फिर दोनों का पैचअप हो गया।