नोरा फतेही से लेकर उर्वशी रौतेला तक; फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन की जीत पर सितारों ने दी बधाई
FIFA World Cup Final: फीफा विश्व कप 2026 का खिताब स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीत लिया। कई सितारों ने स्पेन को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 का मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच हुआ। स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है। कई सितारों ने इस जीत पर स्पेन को बधाई देते हुए पोस्ट साझा किया है।
नोरा फतेही ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री नोरा फतेही ने स्पेन की जीत पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें खिताब नाम करने वाले चैंपियन जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

उर्वशी ने दी बधाई
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले को देखने उर्वशी भी पहुंचीं। स्पने की जीत पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'स्पेन जीत गया'।

खुशी से झूमीं रोशनी
अभिनेत्री रोशनी वालिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्शन दिया है। उन्होंने फीफा के फाइनल मुकाबले को घर पर तसल्ली से देखा। स्पेन की जीत पर वे खुशी से उछल पड़ीं और डांस करने लगीं।
करीना कपूर ने शेयर की पोस्ट
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक फोटो साझा की है, जिसमें विजेता टीम स्पेन के खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी गले मिलते दिख रहे हैं। बता दें कि हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

आरजे महवश ने लिखा- 'लड़ाईयां हो गईं'
अभिनेत्री आरजे महवश ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा है, 'काफी लड़ाईयां हो गईं थीं इस वॉच पार्टी में। सारे अंग्रेज लड़ पड़े सारे आपस में भाई वो भी इतना खतरनाक'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है।
