फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farzi 2 Shahid Kapoor co star Bhuvan Arora gives update on crime thriller web series season 2

Farzi 2: जल्द आएगी क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'फर्जी 2', शाहिद कपूर के सह-कलाकार भुवन ने सीजन 2 पर दिया अपडेट

Fri, 30 Aug 2024 09:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 Aug 2024 09:19 AM IST
सार

राज और डीके द्वारा निर्मित सस्पेंस-थ्रिलर और धमाकेदार एक्शन के भरपूर वेब सीरीज 'फर्जी' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर के सह कलाकार भुवन अरोड़ा ने 'फर्जी 2' को लेकर अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
Farzi 2 Shahid Kapoor co star Bhuvan Arora gives update on crime thriller web series season 2
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'फर्जी' ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बनकर इतिहास रच दिया था। इस सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और भुवन अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। क्राइम थ्रिलर इस सीरीज ने अपने पहले सीजन से ही काफी चर्चा बटोरी थी। अब जब निर्माता 'फर्जी' का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं, ऐसे में 'फर्जी' में शाहिद के दोस्त की भूमिका निभाने वाले भुवन अरोड़ा ने बहुप्रतीक्षित सीजन 'फर्जी 2' के बारे में अपडेट साझा किया है। 
विज्ञापन


भुवन अरोड़ा ने दिया 'फर्जी 2' पर अपडेट
भुवन अरोड़ा ने वेब सीरीज 'फर्जी' में फिरोज की भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान भुवन ने कहा कि "राइटर्स रूम चालू है" यानी की वेब सीरीज 'फर्जी 2' पर जोरों से काम चल रहा है। इसके साथ ही भुवन ने बताया कि वेब सीरीज 'फर्जी 2' के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। भुवन ने कहा, "आ रही है, पक्का आ रही है। लेखकों का कमरा तैयार है। हमने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि हम यह कर रहे हैं। इस समय हर कोई व्यस्त है। सब लोग अपना अपना काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन


भुवन ने की विजय और शाहीद की तारीफ
भुवन ने राज एंड डीके सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। 'फर्जी' अभिनेता ने विजय को "शानदार अभिनेता" और शाहिद को "प्यारा अभिनेता" कहा। उन्होंने के के मेनन की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम में "शानदार" हैं। गुलाब का उदाहरण देते हुए अभिनेता ने कहा कि वह उनके आस-पास "ऑर्किड" जैसा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने पुष्टि की थी कि 'फर्जी 2' बन रही है क्योंकि इसको मिला दर्शोकों का रिस्पांस सबसे अद्भुत था। शाहिद ने कहा था, क्योंकि पहला सीजन 'फर्जी' ओपन-एंडेड था, इसलिए सीरीज 2 में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। बता दें 'फर्जी' का पहला सीजन आठ एपिसोड तक चला और इसका प्रीमियर 10 फरवरी, 2023 को हुआ था। इसमें राशि खन्ना, रेजिना कैसेंड्रा और मनोज बाजपेयी भी नजर आए थे। 'फर्जी' सीरीज में शाहिद कपूर सनी की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक निराश कलाकार है, जिसका चरित्र भारत में आय असमानता की शिकायत करता है। विजय सेतुपति के किरदार का नाम माइकल वेदनायगम है, जो आईपीएस में एक स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी है। मंसूर दलाल के रूप में के के मेनन एक आपराधिक मास्टरमाइंड है।
Akshay Kumar: जल्द खत्म होगा अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला, मुदस्सर बोले- शाहरुख के साथ भी ऐसा हुआ..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed