फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhan Akhtar posted his 120 bahadur BTS photos see fans reaction

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने अपनी 120 बहादुर की शूटिंग की बीटीएस फोटो की पोस्ट, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 14 Sep 2024 03:14 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

फरहान अख्तर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के दौरान अपनी कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की हैं।

विज्ञापन
Farhan Akhtar posted his 120 bahadur BTS photos see fans reaction
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर फरहान अख्तर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के दौरान अपनी कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की हैं। शूटिंग के दौरान दिखाए जा रहे अपने काम के बाद फरहान की फिल्म को लेकर उनके प्रशंसक और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
फरहान अख्तर ने 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर फिल्म के बीटीएस की झलक शेयर की है। इस फोटो में फरहान अख्तर की फिल्म की क्रू काम कर रही है। यह शूटिंग लद्दाख में हो रही है।  प्रोडक्शन प्रक्रिया की झलक ने फरहान की एक्टिंग में वापसी की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए शीर्षक दिया है “क्रू एट वर्क” और इसमें हैशटैग #bts, #120Bahadur, #EkSauBeesBahadur और #Ladakh शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)




यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया, “इंतजार नहीं कर सकता पाजी,” जबकि दूसरे ने कामना की, “फरहान और टीम को शुभकामनाएं।” एक अन्य प्रशंसक ने उनकी वापसी के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए लिखा, “आपको फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हूं।” फरहान की बहन और निर्देशक, जोया अख्तर ने भी दिल के इमोटिकॉन के साथ टिप्पणी की।
 

Amitabh Bachchan: क्या घर में जया बच्चन की खाना बनाने में मदद करते हैं बिग बी? बोले- मुझे सिर्फ पानी गर्म....


सोशल मीडिया पर ही की थी फिल्म की घोषणा
फरहान अख्तर ने हाल ही में सोशल मीडिया से अपनी फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर शेयर किया था। "वो तीन थे... और हम? 120 बहादुर।" इस फिल्म को रजनीश घई निर्देशित कर रहे हैं। इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed