Farhan Akhtar: फरहान अख्तर लद्दाख की वादियों में फिल्माएंगे अगली फिल्म, साझा कीं डिटेल
फरहान अख्तर ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लद्दाख की खूबसूरत वादियों की झलक साझा की है। साथ ही लिखा है, 'लद्दाख में वापसी! 'लक्ष्य' और 'भाग मिल्खा भाग' के बाद एक बहुत स्पेशल फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हैं।
विस्तार
फिल्म की शूटिंग के लिए लगता है लद्दाख फरहान अख्तर की पसंदीदा लोकेशन है। एक्टर ने अपनी लक्ष्य और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों की शूटिंग यहां की। अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए भी एक्टर इस ठिकाने की ओर लौटे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है और बताया है कि जो फिल्म वे इस बार यहां फिल्मा रहे हैं वह बहुत खास है।
Ganesh Chaturthi: सलमान खान ने की इको फ्रेंडली गणपति की अपील, इवेंट में थिरकते और गाते हुए दिया खास संदेश
एक्टर ने साझा की खूबसूरत फोटो
फरहान अख्तर ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लद्दाख की खूबसूरत वादियों की झलक साझा की है। साथ ही लिखा है, 'लद्दाख में वापसी! 'लक्ष्य' और 'भाग मिल्खा भाग' के बाद एक बहुत स्पेशल फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हैं। डिटेल बहुत जल्द साझा की जाएंगी। फिलहाल इस जगह को देखिए'।
Suriya 44: 'सूर्या 44' का हिस्सा बनीं श्रिया सरन, कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म में डांस नंबर पर लगाएंगी ठुमके?
यूजर्स बोले क्या यह 'डॉन 3' है?
फरहान ने जैसे ही यह पोस्ट साझा की, यूजर्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। लोग फिल्म के बारे में जानकारी चाहते हैं और नाम पूछ रहे हैं। साथ ही अपने-अपने कयास भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या यह फिल्म डॉन 3 है?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'क्या यह जी ले जरा फिल्म को लेकर बात हो रही है?' वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं कि 'दिल चाहता है 2' आ रही है क्या इस बार शूटिंग लद्दाख में।
करना होगा अभी इंतजार
बता दें कि फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में 'डॉन 3' है। फरहान कहीं भी जाएं डॉन फ्रेंचाइजी की इस तीसरी कड़ी को लेकर उनसे सवाल जरूर किया जाता है। इस बार रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल अदा करेंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। हालांकि, फरहान किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.