फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   farah khan rishikesh trip with cook dilip shares magical ganga aarti experience

Farah Khan: कुक दिलीप संग फराह खान पहली बार पहुंचीं ऋषिकेश, गंगा आरती करते हुए वीडियो किया शेयर

Mon, 25 Aug 2025 02:37 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 25 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

Farah Khan Performs Ganga Aarti: फिल्ममेकर फराह खान ऋषिकेश पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा आरती की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
farah khan rishikesh trip with cook dilip shares magical ganga aarti experience
फराह खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अक्सर अपने कुक दिलीप के साथ मस्ती भरी बातचीत के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फिल्मों से इतर उनका नया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच फराह खान हाल ही में ऋषिकेश पहुंचीं और गंगा आरती में शामिल हुईं।
विज्ञापन


फराह खान ने की गंगा आरती 
फराह खान अपने मैनेजर कल्प शाह और दिलीप के साथ ऋषिकेश गई थीं। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे आयोजित आरती में भाग लिया। सिर पर दुपट्टा ओढ़े, हाथ जोड़कर आरती में लीन फराह की तस्वीरें उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में दिलीप और कल्प भी उनके साथ बैठे नजर आए। एक तस्वीर में फराह खुद आरती करते हुए दिखाई दीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – 'पहली बार ऋषिकेश और कितना अद्भुत अनुभव रहा।'
विज्ञापन







मैनेजर ने लिखा इमोशनल नोट
कल्प ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा – 'गंगा की गूंज और शिव की शांति में ब्रह्मांड का संतुलन है। धन्य हूं।' इस पर फराह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा-  'ये सचमुच जादुई पल था, तुम्हारी सारी दुआएं पूरी हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KALP SHAH (@kalpshah_15)





ये खबर भी पढ़ें: Parineeti Chopra: परिणीति और राघव के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

कुक दिलीप की बनी अलग पहचान
फराह खान के कुक दिलीप अब खुद सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। दोनों का हल्का-फुल्का मजाक और सहज बातचीत दर्शकों को खूब लुभाती है। शुरू में सिर्फ कुकिंग व्लॉग से शुरुआत हुई थी, लेकिन आज दिलीप फराह के साथ हर जगह नजर आते हैं। फराह कई बार मजाक में कह चुकी हैं कि दिलीप की कमाई अब सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि अब वह जहां भी जाती हैं, दिलीप उनके साथ दिखाई देते हैं।

यूट्यूब फैनफेस्ट में भी दिखेगी जोड़ी
फराह खान और दिलीप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह जोड़ी अब यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 का हिस्सा बनने जा रही है। ये आयोजन 11 सितंबर को मुंबई में होगा, जिसमें 20 से ज्यादा नामी यूट्यूबर्स और आर्टिस्ट्स हिस्सा लेंगे। कॉमेडी से लेकर डांस, गेमिंग और म्यूज़िक की दुनिया के बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। लिस्ट में कुशा कपिला, शक्ति मोहन, लिसा मिश्रा, थगेश, स्काउट और कई दूसरे कलाकार मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed