फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan Cook Dilip Got Special Treatment In Mewar

Farah Khan: मेवाड़ में कुक दिलीप को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, फराह खान बोलीं- बड़ी नाइंसाफी है

Wed, 10 Sep 2025 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Sep 2025 05:33 PM IST
सार

फराह खान इन दिनों बतौर कंटेंट क्रिएटर एक्टिव हैं, वह अपने कुकिंग व्लॉग के कारण चर्चा में रहती हैं। हालिया एक व्लॉग में जब उनके कुक दिलीप को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला तो फराह खान हैरान रह गईं। 

विज्ञापन
Farah Khan Cook Dilip Got Special Treatment In Mewar
फराह खान और उनका कुक दिलीप - फोटो : यूट्यूब ग्रैब- @FarahKhanK

विस्तार

इन दिनों फराह खान फिल्ममेकिंग की बजाय अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस व्लॉग में उनका कुक दिलीप भी नजर आता है, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। हाल ही में फराह खान और उनका कुक दिलीप मेवाड़ में नजर आए, जहां फराह खान की बजाय दिलीप को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला। 

विज्ञापन

फराह खान को मिली वैन, दिलीप के लिए शानदार कार 
हालिया एक कुकिंग व्लॉग के लिए फराह खान और उनका कुक दिलीप मेवाड़ के राजपरिवार के सदस्य राजा लक्ष्यराज के महल पहुंचे। महल में जाने से पहले दिलीप को एक कार लेनी पहुंचीं। वहीं फराह खान के लिए एक वैन मौजूद नजर आई। यह देखकर फराह खान बोलीं- ‘बड़ी नाइंसाफी है।’ फिर वह दिलीप के साथ ही कार में बैठकर महल पहुंचती हैं।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा के अफेयर की खबर सुनकर राज कुंद्रा ने छोड़ा घर? फराह के व्लॉग में एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप और फराह का दिखा मस्ती भरा अंदाज 
वीडियो में फराह खान और दिलीप मेवाड़ के राजमहल को देखते हुए नजर आए। राजासी अंदाज देखकर दोनों हैरान थे। व्लॉग में फराह खान और उनके कुक दिलीप का मस्ती-मजाक वाला अंदाज देखने को मिला है। दोनों मेवाड़ में विंटेज कार के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए।  


शाहरुख खान के साथ भी दिलीप ने की है शूटिंग 
फराह खान के कुक दिलीप ने शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म भी शूट किया है। इस एड में फराह खान भी नजर आई थीं। दिलीप, फराह खान के साथ अजय देवगन, काजोल, शिल्पा शेट्टी, धनश्री वर्मा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर जा चुका है और कुकिंग वीडियो शूट कर चुका है। सोशल मीडिया पर दिलीप का सीधा-सादा अंदाज यूजर्स को पसंद आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed