फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans send gifts for Anupam Kher mother Dulari actor shares video with Emotional Note

अनुपम खेर की मां दुलारी के लिए फैंस ने भेजे तोहफे; एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'मां सबसे बड़ी सुपरस्टार'

Sat, 25 Apr 2026 10:55 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

Anupam Kher Mother Video: अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां दुलारी गिफ्ट खोलती दिख रही हैं। ये सभी गिफ्ट उन्हें चाहने वालों ने भेजे हैं।

विज्ञापन
Fans send gifts for Anupam Kher mother Dulari actor shares video with Emotional Note
दुलारी-अनुपम खेर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां दुलारी के वीडियो साझा करते हैं। इन वीडियो में वे मां के साथ हंसी-मजाक और बातचीत करते दिखते हैं। इन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। अनुपम खेर के इन वीडियो के जरिए उनकी मां दुलारी की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। उन्हें लोग ढेरों तोहफे भेजते हैं। हालिया पोस्ट में एक्टर अनुपम खेर ने इसका जिक्र किया है।

विज्ञापन


गिफ्ट देख चमक उठा दुलारी का चेहरा
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर आज शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां दुलारी से हमेशा की तरह बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे उन्हें कई गिफ्ट देते हैं और बताते हैं कि ये गिफ्ट उनके लिए अलग-अलग जगहों से फैंस ने भेजे हैं। यह सुनकर दुलारी का चेहरा चमक उठा है। वे तुरंत सभी गिफ्ट खोलकर देखने लगती हैं। शॉल, सूट और अन्य तोहफों के साथ चाहने वालों ने दुलारी के लिए पसंदीदा मिठाई और कड़ा प्रसाद भी भेजा है।

विज्ञापन

Fans send gifts for Anupam Kher mother Dulari actor shares video with Emotional Note
अनुपम खेर की मां दुलारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

'मां दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार'
अनुपम खेर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'मां..., दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार। ना किसी फिल्म की, ना किसी स्टेज की। बस दिलों की सुपरस्टार। मां का प्यार, उनकी मासूमियत, उनकी सच्चाई। इन्होंने दुनियाभर के लोगों के दिलों को छू लिया है। उनकी सादगी ने, उनकी ओरिजिनैलिटी, उनके ह्यूमर ने और उनकी डांट ने सबको अपना बना लिया है। मेरे दोस्त, उनके चाहने वाले मां के लिए अलग-अलग चीजें भेजते रहते हैं और मां, हर बार बच्चे जैसी खुशी से भर जाती हैं। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




अनुपम खेर ने फैंस को कहा शुक्रिया
एक्टर ने आगे लिखा है, 'कुछ आया और मां की आंखों में चमक आ गई। कहने लगीं, 'अभी ट्राय करती हूं'। बाकी परिवार? हम सब बस दर्शक बने देखते रहते हैं। मैं, मेरा भाई राजू, 'निक्कर वाले बाबा' भी और दुनिया में सबसे ज्यादा धैर्य रखने वाली भाभी। लेकिन, सबसे खूबसूरत चीज क्या है? मां की वो सच्ची, दिल से निकली हुई खुशी और दुआएं, जो किसी भी अवॉर्ड से बड़ी हैं। आप सबका दिल से आभार और धन्यवाद! जय माता की'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed