अनुपम खेर की मां दुलारी के लिए फैंस ने भेजे तोहफे; एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'मां सबसे बड़ी सुपरस्टार'
Anupam Kher Mother Video: अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां दुलारी गिफ्ट खोलती दिख रही हैं। ये सभी गिफ्ट उन्हें चाहने वालों ने भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां दुलारी के वीडियो साझा करते हैं। इन वीडियो में वे मां के साथ हंसी-मजाक और बातचीत करते दिखते हैं। इन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। अनुपम खेर के इन वीडियो के जरिए उनकी मां दुलारी की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। उन्हें लोग ढेरों तोहफे भेजते हैं। हालिया पोस्ट में एक्टर अनुपम खेर ने इसका जिक्र किया है।
गिफ्ट देख चमक उठा दुलारी का चेहरा
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर आज शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां दुलारी से हमेशा की तरह बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे उन्हें कई गिफ्ट देते हैं और बताते हैं कि ये गिफ्ट उनके लिए अलग-अलग जगहों से फैंस ने भेजे हैं। यह सुनकर दुलारी का चेहरा चमक उठा है। वे तुरंत सभी गिफ्ट खोलकर देखने लगती हैं। शॉल, सूट और अन्य तोहफों के साथ चाहने वालों ने दुलारी के लिए पसंदीदा मिठाई और कड़ा प्रसाद भी भेजा है।
'मां दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार'
अनुपम खेर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'मां..., दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार। ना किसी फिल्म की, ना किसी स्टेज की। बस दिलों की सुपरस्टार। मां का प्यार, उनकी मासूमियत, उनकी सच्चाई। इन्होंने दुनियाभर के लोगों के दिलों को छू लिया है। उनकी सादगी ने, उनकी ओरिजिनैलिटी, उनके ह्यूमर ने और उनकी डांट ने सबको अपना बना लिया है। मेरे दोस्त, उनके चाहने वाले मां के लिए अलग-अलग चीजें भेजते रहते हैं और मां, हर बार बच्चे जैसी खुशी से भर जाती हैं। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ'।
अनुपम खेर ने फैंस को कहा शुक्रिया
एक्टर ने आगे लिखा है, 'कुछ आया और मां की आंखों में चमक आ गई। कहने लगीं, 'अभी ट्राय करती हूं'। बाकी परिवार? हम सब बस दर्शक बने देखते रहते हैं। मैं, मेरा भाई राजू, 'निक्कर वाले बाबा' भी और दुनिया में सबसे ज्यादा धैर्य रखने वाली भाभी। लेकिन, सबसे खूबसूरत चीज क्या है? मां की वो सच्ची, दिल से निकली हुई खुशी और दुआएं, जो किसी भी अवॉर्ड से बड़ी हैं। आप सबका दिल से आभार और धन्यवाद! जय माता की'।