फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Famous singer Rahat Fateh Ali Khan stopped at Dubai airport taken to police station

Rahat Fateh Ali Khan: दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार नहीं हुए राहत फतेह अली खान, गायक ने खुद लगाया अफवाहों पर विराम

Mon, 22 Jul 2024 06:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 22 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर विमान चढ़ने से रोकने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Famous singer Rahat Fateh Ali Khan stopped at Dubai airport taken to police station
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर गायक राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। अब इस मामले में खुद राहत फतेह अली खान की ओर से जवाब आ गया है। उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोका गया और बाद में उन्हें दुबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही सिंगर ने खुद सामने आकर सभी अफवाहों का खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

दुबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि राहत विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए दुबई में आए थे। इस दौरान उन्हें दुबई एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया था। रिपोर्ट्स  के मुताबिक राहत ने कुछ महीने पहले एक विवाद के बाद अपने मैनेजर अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह कई मौके पर गायक के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कर रहे थे, जिसके बाद राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। गौरतलब है कि एफआईए ने इस साल जनवरी में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन

AP Dhillon: एपी ढिल्लों के गाने में दिखेगी सलमान-संजय की जोड़ी, खत्म होगा 12 साल का इंतजार

लीक वीडियो में सलमान ने कठोर कदम उठाने की दी थी चेतावनी
इससे पहले फरवरी में सलमान अहमद का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के साथ-साथ राहत फतेह अली खान को धमकी देते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में वह इन सितारों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की चेतावनी भी देते दिख रहे थे। कहा जा रहा था कि इन कलाकारों ने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया, जिसके बाद वह इस वीडियो में उन कलाकारों के प्रति नाराजगी और निराशा जाहिर करते दिखे थे। इस दौरान वह इन कलाकारों पर अपमानजनक टिप्पणी करते और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते नजर आए थे। 
Vicky Kaushal Interview: उस दिन हम एक छत के नीचे थे, कहां पता था कि हमें किसी दिन एक छत के नीचे एक साथ रहना है
इन भारतीय गायकों का हुआ था जिक्र 
इस वीडियो में राहत फतेह अली खान के अलावा कुमार सानू, अलका याग्निक, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, अरिजीत सिंह, सलीम-सुलेमान, मीका सिंह, आदित्य नारायण और आशा भोसले के नाम का जिक्र हुआ था। सलमान अहमद ने दुबई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में संगीत कार्यक्रमों के लिए इन कलाकारों का प्रबंधन किया था। राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं। 
Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस दिन से करेंगे शूटिंग की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed