{"_id":"669774c68965670c070ae74b","slug":"ezhumalai-a-stuntman-died-on-the-sets-of-karthi-and-ps-mithran-upcoming-film-sardar-2-while-shooting-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sardar 2: 'सरदार 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान 20वीं मंजिल से गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sardar 2: 'सरदार 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान 20वीं मंजिल से गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत
Wed, 17 Jul 2024 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:07 PM IST
सार
चेन्नई के सालिग्रामम में प्रसाद स्टूडियो में सरदार 2 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन इजुमुलाई 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इजुमुलाई की मौत की वजह इंटरनल इंजरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: princepicturesindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सिनेमा ने एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ अभिनेता कार्ति और पीएस मिथ्रन की अपकमिंग फिल्म सरदार 2 के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। निर्देशक पीएस मिथ्रन की 'सरदार 2' की शूटिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है। फिल्म के सेट पर एक्शन स्टंट करते वक्त इजुमुलाई नामक एक स्टंटमैन की मौत हो गई है। इस मौत के बाद 'सरदार 2' के सेट पर मातम छा गया है।
20वीं मंजिल से गिरा स्टंटमैन
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के सालिग्रामम में प्रसाद स्टूडियो में सरदार 2 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन इजुमुलाई 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इजुमुलाई की मौत की वजह इंटरनल इंजरी बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
निर्माताओं ने नहीं दिया कोई बयान
सरदार 2 की शूटिंग 15 जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन इस चौंकाने वाली दुर्घटना के बाद इसे रोक दिया गया। निर्माताओं या मुख्य अभिनेता कार्ति ने इजुमुलाई की मौत की खबर पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म 'सरदार 2' के डायरेक्टर पीएस मिथरन, एक्टर कार्थी और प्रोड्क्शंस हाउस से ऑफिशियल बयान आना बाकी है।
विज्ञापन
फिल्म की टीम ने शुरू की थी शूटिंग
सरदार 2 को निर्माताओं ने 12 जुलाई को चेन्नई में पूजा के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में कार्ति, शिवकुमार, पीएस मिथ्रन और अन्य लोग शामिल हुए। पूजा की कुछ तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "कार्ति स्टारर सरदार 2 के लिए पूजा हाल ही में हुई है और फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई 2024 को चेन्नई में सेट पर शुरू होने वाली है।" पीएस मिथ्रन की निर्देशित फिल्म सरदार में कार्ति ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली।

The auspicious pooja for #Karthi starrer #Sardar2 took place recently and the shooting of the film is scheduled to start on July 15th 2024 in grand sets in Chennai.@Karthi_Offl @psmithran @Prince_Pictures @lakku76 @venkatavmedia @thisisysr @george_dop @rajeevan69 @dhilipaction… pic.twitter.com/nVraSAbMi4
— Prince Pictures (@Prince_Pictures) July 12, 2024