फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Every year husband Aditya Chopra and daughter give a birthday surprise to Rani Mukherjee

Rani Mukherjee: हर साल रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर क्या खास करते हैं आदित्य चोपड़ा? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Thu, 21 Mar 2024 04:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

रानी मुखर्जी से जब पूछा गया कि जन्मदिन पर क्या तैयारी होती है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'हर साल मेरे पति और बेटी मुझे सरप्राइज देते हैं। इस साल देखते हैं'। 

विज्ञापन
Every year husband Aditya Chopra and daughter give a birthday surprise to Rani Mukherjee
रानी मुखर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर अभिनेत्री के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस खास अवसर पर वह क्या करती हैं। रानी मुखर्जी ने खुद इसका जवाब न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया है। साथ ही यह भी बताया कि परिवार के लोग उनके लिए इस खास दिन क्या तैयारी करते हैं।

विज्ञापन

Jaya Bachchan: नव्या के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखीं जया, जानिए कौन है बच्चन खानदान का बेहतरीन कुक
विज्ञापन


आदित्य चोपड़ा देते हैं सरप्राइज 
रानी मुखर्जी से जब पूछा गया कि जन्मदिन पर क्या तैयारी होती है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'हर साल मेरे पति और बेटी मुझे सरप्राइज देते हैं। इस साल देखते हैं'। रानी ने आगे कहा, 'मेरे लिए सबसे अच्छी चीज ये होती है कि जन्मदिन के दिन मेरे जो करीबी दोस्त और परिवार के लोग सभी साथ में मिलते हैं। साथ खाना खाते हैं। हंसी-मजाक चलता है। एक-दूसरे के साथ जो वक्त बिताते हैं, वहीं मेरे लिए बहुत जरूरी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar: 'एक दिन वो दोस्ती और गर्माहट खत्म हो जाती है', जावेद ने साझा की सलीम खान से अलग होने की वजह


फिल्मी पृष्ठभूमि से आईं रानी
21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की, लेकिन सही मायने में पहचान करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से मिली। हिंदी सिनेमा से पहले रानी ने बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' में अभिनय किया था। रानी फिल्मी पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने निर्देशक रहे। 

आदित्य चोपड़ा से रचाई शादी
रानी मुखर्जी को शुरुआत में काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा। शुरुआत में अपनी कद-काठी और भारी आवाज को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन, बाद में यही चीज उनकी खूबी बनी। अपनी कद काठी और आवाज के दम पर रानी अभिनय के शीर्ष बिंदु पर पहुंचीं। रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से वर्ष 2014 में शादी रचाई। दोनों के एक बेटी आदिरा है।
TM Krishna: टीएम कृष्णा को मिला 'संगीत कलानिधि' पुरस्कार, कर्नाटक के संगीतकारों ने जाहिर किया विरोध
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed