फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Enforcement Directorate Finds No Direct Link Between Raj Kundra in Pornography case details inside

Raj Kundra: राज कुंद्रा के लिए आई राहत भरी खबर, ईडी को नहीं मिला पोर्नोग्राफी केस में सीधा संबंध

Wed, 06 Dec 2023 01:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Dec 2023 01:29 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी यूके स्थित कंपनी केनरिन के विभिन्न बैंक लेनदेन से जुड़े मनी ट्रेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़े कई शेल कंपनियों से संबंधित है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate Finds No Direct Link Between Raj Kundra in Pornography case details inside
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ा जानकारी सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में एक कथित पोर्नोग्राफी रैकेट में मुंबई पुलिस की ओर से उनको आरोपी बनाए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। अब इसी मामले में नया अपडेट सामने आया है। ईडी को कुंद्रा और पोर्नोग्राफी रैकेट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है।

विज्ञापन

Animal: एनिमल को लेकर चल रही बहस के बीच कंगना रणौत का पुराना वीडियो वायरल, समस्याग्रस्त किरदारों पर कही ये बात

विज्ञापन

जांच में यह हुआ यह खुलासा

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी यूके स्थित कंपनी केनरिन के विभिन्न बैंक लेनदेन से जुड़े मनी ट्रेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़े कई शेल कंपनियों से संबंधित है। जांच में पाया गया कि केनरिन का स्वामित्व हॉटशॉट ऐप के आधिकारिक प्रमोटर और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी के पास है। यह फर्म कथित तौर पर भारत स्थित शेल कंपनियों के साथ कई लेनदेन में शामिल है।
Naga Chaitanya: 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने का नागा चैतन्य को नहीं है अफसोस, बोले- उतार-चढ़ाव लगा रहता है

ईडी कर रही ऑडिट

जनवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ सौरभ कुशवाह ने ओटीटी प्लेटफार्म्स की लोकप्रियता और व्यावसायिक दायरे को देखते हुए कुंद्रा से कंपनी में निवेश करने का आग्रह किया था। कुंद्रा ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और पांच फरवरी 2019 से उसी साल 12 दिसंबर तक एएमपीएल से जुड़े रहे। इस अवधि के दौरान, उन्होंने हॉटशॉप ऐप विकसित किया। ईडी सूत्रों के मुताबिक, बाद में इस ऐप को केनरिन को 25,000 डॉलर में बेच दिया गया। हालांकि, हॉटशॉट ऐप के रखरखाव के लिए कुंद्रा की कंपनी विहान ने केनरिन के साथ सहयोग किया। ईडी के सूत्रों से संकेत मिलता है कि वे यह निर्धारित करने के लिए बैंक लेनदेन का सत्यापन कर रहे हैं कि कैसे, कब और किन खातों से रखरखाव के उद्देश्यों के लिए विहान और अन्य कंपनी के खातों में पर्याप्त मात्रा में धन स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन

सीधे तौर पर नहीं मिला संबंध

सूत्रों ने कहा कि ईडी कुंद्रा और उनकी कंपनियों से जुड़े बैंक खातों में सभी लेनदेन का ऑडिट कर रही है, जिसमें शेल कंपनियां भी शामिल हैं। यह अभी तक स्थापित नहीं हुआ है कि हॉटशॉट ऐप के प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया एडल्ट कंटेंट सीधे तौर पर कुंद्रा से जुड़ा है या नहीं। बता दें कि कुंद्रा ने इससे पहले पोर्न मामले में जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा था और दावा किया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है। व्यवसायी ने दावा किया था कि यह मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण चलाया जा रहा है, जिसने कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कराया था।
Vijay Varma: तमन्ना की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विजय वर्मा, बोले- 'बिल्कुल एक जैसे हैं हम दोनों'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed