फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी के साथ केमिस्ट्री को तनुश्री ने बताया था भाईचारा, अब अभिनेता ने भी दी प्रतिक्रिया

Sun, 28 Jul 2024 07:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 28 Jul 2024 07:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बीते दिनों इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपनी केमिस्ट्री को भाईचारा जैसा बताया था। इस बयान की काफी चर्चा भी हुई। अब अभिनेता इमरान हाशमी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी-तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड में इमरान हाशमी एक जाना-माना चेहरा हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे हैं। इमरान पिछले दो दशकों से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उनके फिल्मों की अपनी एक अलग शैली रही है और इसके लिए उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। ऐसी ही उनकी एक फिल्म 'आशिक बनाया आपने' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल में ही इस फिल्म की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने फिल्म में इमरान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बयान देते हुए इसे भाईचारा बताया था। अब अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। साल 2005 में रिलीज ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। अब अभिनेता ने इस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर बात की है। उन्होंने तनुश्री के भाईचारे वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें एहसास है कि उनकी फिल्म ने एक पूरी पीढ़ी को किस कदर प्रभावित किया था। इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें नहीं पता निर्देशक ने तनुश्री को निर्देशक ने क्या बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

अभिनेता ने कहा कि दोनों के दिमाग में शायद अलग-अलग कहानी चल रही थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा," मुझे नहीं पता निर्देशक ने उन्हें क्या बताया और मुझे क्या बताया। मेरे दिमाग में एक कहानी चल रही थी और उनके दिमाग में दूसरी कहानी चल रही थी। मुझे नहीं पता कि वह क्या सोच रही थी, लेकिन ठीक है।" बताते चलें कि साल 2005 की इस फिल्म में दोनों के बीच काफी अंतरंग दृश्य फिल्माये गए थे। 

Tillotama Shome: 'उसने मेरा हाथ पकड़ा फिर अपनी...,' तिलोत्तमा शोम ने साझा की दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना

विज्ञापन

Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

बीते दिनों फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री ने फिल्म में इमरान के साथ अपने ऑन-स्क्रीन अंतरंग दृश्यों को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था,"बड़ी और शीर्ष अभिनेत्रियों ने किसिंग, लवमेकिंग सीन किए हैं। उनको कोई कुछ नहीं बोलता, लेकिन मुझसे सबको दिक्कत हो जाती है। मेरा और इमरान का कुछ पर्सनल नहीं था। मेरी और इमरान की केमिस्ट्री भाईचारे जैसी थी।" इसके बाद अभिनेत्री का ये बयान तेजी से वायरल हो गया था। 
खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाना चाहती हैं सुमोना

Emraan Hashmi responded on Tanushree Dutta calling their chemistry brotherly in Aashiq Banaya Aapne
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

बात करें इमरान के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर चर्चा में हैं। 'शो टाइम' के सभी एपिसोड 12 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इस सीरीज को सुमित रॉय द्वारा बनाया गया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने इसे निर्देशित किया है। इसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव और विजय राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बालों में लाल गुलाब, सफेद साड़ी और छतरी लिए तापसी का दिखा विंटेज लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed