फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   eli avram visits mahakal after announcing relationship with youtuber ashish chanchlani facing trolls

Elli Avrram: आशीष चंचलानी संग रिश्ते की चर्चाओं के बीच एली पहुंची उज्जैन, बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा

Mon, 14 Jul 2025 07:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 14 Jul 2025 07:07 PM IST
सार

Elli Avrram Visits Mahakaleshwar Mandir: यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ रिलेशनशिप के अनाउंसमेंट के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।  इसी बीच एली अब बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची हैं।

विज्ञापन
eli avram visits mahakal after announcing relationship with youtuber ashish chanchlani facing trolls
एली अवराम - फोटो : इंस्टाग्राम- @elliavrram

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार आशीष चंचलानी के साथ उनके रिश्ते की घोषणा हुई है, सोशल मीडिया पर इस कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं हालांकि जितनी तारीफें हुईं, उतनी ही आलोचनाएं भी। ऐलान के बाद से एली को काफी ट्रोल किया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम के बीच एली ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका है। सावन के पहले सोमवार के दिन एली महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं।
विज्ञापन


रिश्ते की अनाउंसमेंट के बाद हुई ट्रोलिंग
यूट्यूब की दुनिया में अपनी कॉमिक टाइमिंग और कंटेंट के लिए पहचान बनाने वाले आशीष चंचलानी ने एली के साथ जब रिश्ते को सार्वजनिक किया, तो फैंस के बीच हलचल मच गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे कैप्शन्स शेयर किए, जिससे ये साफ हो गया कि ये रिश्ता सिर्फ अफवाह नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, इस घोषणा के तुरंत बाद एली को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उनके रिलेशनशिप को पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ ने एली की मंशा पर सवाल उठाए। हालांकि एली ने इस पर बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एली ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
एली अवराम हाल ही में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और आरती में भी हिस्सा लिया। इस खास पल का एक वीडियो एली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो भक्तिभाव में डूबी नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)




इस वीडियो के साथ कैप्शन में एली ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा- 'जय श्री महाकाल। ये कभी ना भूलने वाला और आशीर्वाद से भरा क्षण था, जिसे मैं जीवनभर याद रखूंगी। कुछ अनुभव शब्दों में बयां नहीं किए जा सकते, उन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है—एक ऐसा पवित्र एहसास जो इस जीवन में सिर्फ आपके लिए होता है

सोशल मीडिया से मिली-जुली प्रतिक्रिया
एली द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कुछ फैंस ने उनकी धार्मिक भावना की तारीफ की, वहीं कुछ ने इसे 'इमेज मेकओवर' का हिस्सा करार दिया। हालांकि ज्यादातर लोगों की तरफ से एली को सपोर्ट ही मिला।

एली अवराम का करियर
फिल्मों की बात करें तो एली कई हिंदी फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मनीष पॉल के साथ फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। एली बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed