फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dominique Boutonnat Given Three Year Prison Sentence and has quit his role as head of CNC

Dominique Boutonnat: यौन उत्पीड़न मामले में डोमिनिक बाउटोनेट को तीन साल की सजा, CNC प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

Sat, 29 Jun 2024 07:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 29 Jun 2024 07:57 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि मामले में अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि 14 जून को हुई सुनवाई में बताए गए तथ्य यौन उत्पीड़न के संदर्भ में विशेष रूप से गंभीर थे। हालांकि डोमिनिक बाउटोनेट ने हमेशा इन आरोपों से इंकार किया है। 

विज्ञापन
Dominique Boutonnat Given Three Year Prison Sentence and has quit his role as head of CNC
डोमिनिक बाउटोनेट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष डोमिनिक बाउटोनेट को अपने गॉडसन पर यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद तीन साल की जेल की सजा दी गई है। इसमें वह एक साल हिरासत में रहेंगे। इसके अलावा उन्हें फ्रांस के राष्ट्रीय सिनेमा केंद्र (सीएनसी) के प्रमुख के पद से भी इस्तीफा देना पड़ा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमिनिक बाउटोनेट को जेल में समय नहीं बिताना पड़ेगा, लेकिन उम्मीद है कि वह हिरासत के एक साल तक इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट के साथ घर में नजरबंद रहेंगे।

विज्ञापन

सजा के खिलाफ अपील करेंगे बाउटोनेट

बताया जा रहा है कि मामले में अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि 14 जून को हुई सुनवाई में बताए गए तथ्य यौन उत्पीड़न के संदर्भ में विशेष रूप से गंभीर थे। डोमिनिक बाउटोनेट ने हमेशा इन आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने अदालत से बाहर निकलते समय अपनी बेगुनाही की पुष्टि की थी। इसके साथ ही कहा था कि वे फैसले और सजा के खिलाफ अपील करेंगे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बाउटोनेट ने सीएनसी स्टाफ को निकाय के प्रमुख के रूप में अपने पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है, जो राज्य फिल्म और टीवी फंडिंग की देखरेख करता है।  

विज्ञापन


कल्कि 2898 एडी ने दूसरे दिन की इतनी कमाई, चंदू चैंपियन-मुंजा का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2021 में आरोपित घोषित किए गए थे बाउटोनेट

वर्तमान उप महानिदेशक ओलिवियर हेनर्ड को स्थायी प्रमुख नियुक्त होने तक निकाय का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निर्माता और सीएनसी प्रमुख को पहली बार अक्टूबर 2020 में जांच के दायरे में रखा गया था, जब उनके गॉडसन ने अगस्त 2020 में ग्रीस में पारिवारिक छुट्टी के दौरान उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद फरवरी 2021 में उन्हें आरोपित किया गया था।


जूडिथ गॉडरेचे ने की बोउटोनाट को निलंबित करने की मांग

अपने ऊपर लगे इन आरोपों के बावजूदडोमिनिक बाउटोनेटसीएनसी के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका में बने रहे और स्थानीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ओर से कानूनी कार्रवाई जारी रहने तक उन्हें निलंबित करने की मांग के बीच उन्हें 2022 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया। हाल ही में फ्रांसीसी अभिनेत्री और मीटू कार्यकर्ता जूडिथ गॉडरेचे ने इस वर्ष के कान फिल्म महोत्सव के दौरान पेरिस में सीएनसी के बाहर एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया और बोउटोनाट को निलंबित करने की मांग की। 

Celebs Fight: जबरदस्त तकरार के बाद फिर साथ आए ये स्टार्स, हैरान करने वाला है एक-एक नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed