फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   divyanka tripathi gracefully responds to elvish yadav fans social media trolling laughter chefs 2

Divyanka Tripathi: ट्रोलर्स को दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब, एल्विश यादव के फैंस को कहा धन्यवाद

Tue, 22 Jul 2025 10:07 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 22 Jul 2025 10:07 AM IST
सार

Divyanka Tripathi Slams Trollers: टीवी की फेमस बहू रानी दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में लाफ्टर शेफ्स में पहुंची थीं, जहां वो एल्विश यादव को पहचान नहीं पाई थीं। बस इसी के बाद एल्विश के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
divyanka tripathi gracefully responds to elvish yadav fans social media trolling laughter chefs 2
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जी हां हाल ही में दिव्यंका कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आईं, जहां उनकी मुलाकात यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से हुई। लेकिन जैसे ही दिव्यांका ने एल्विश को कोई और कलाकार समझ लिया और उनका नाम भी समर्थ लिया तो एल्विश के फैंस नाराज हो गए। इसके बाद एल्विश के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिव्यांका ने जिस समझदारी से जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने न सिर्फ ट्रोल्स को शांतिपूर्ण ढंग से जवाब दिया, बल्कि उन्होंने एल्विश यादव के सच्चे फैंस को धन्यवाद भी कहा। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग अच्छे व्यवहार से पेश आए, वो सच्चे फैन कहलाने लायक हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी वजह से उनकी सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Divyanka Tripathi TROLLED For Not Recognising Elvish Yadav, Slams His Fans  Over 'Foul Language' | Television News - News18
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया दिव्यांका का अंदाज
दिव्यांका का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सूझबूझ और विनम्रता की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'दिव्यंका जैसी ग्रेसफुल एक्ट्रेस ही इस तरह का पॉजिटिव जवाब दे सकती हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'ट्रोलर्स को प्यार से जवाब देना ही असली जीत है।'

divyanka tripathi gracefully responds to elvish yadav fans social media trolling laughter chefs 2
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम- @divyankatripathidahiya

क्या था पूरा मामला? 
पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब दिव्यांका शो के सेट पर एल्विश यादव को पहचानने में चूक गईं। उन्होंने उन्हें अभिनेता समर्थ जुरेल समझ लिया और ‘हैलो समर्थ’ कहकर पुकारा। इस पर सेट पर मौजूद कलाकार अभिषेक कुमार, अली गोनी और कृष्णा अभिषेक खूब हंसे और एल्विश ने भी मुस्कराते हुए दिव्यांका को अपना नाम बताया। जब दिव्यांका को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत माफी मांगी और मजाक में कहा कि एल्विश के फैंस उन्हें मार ही डालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: 'काम न हो तो मैं इस जगह कभी वापस ना आऊं', लंदन में परेशान हुईं आरजे महवश, शेयर किया बुरा अनुभव

'लाफ्टर शेफ्स 2' जल्द होगा खत्म
बात करें शो की तो 'लाफ्टर शेफ्स 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो 27 जुलाई को प्रसारित होने वाला है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई नामी हस्तियां नजर आ चुकी हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी, जो पहले 'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आई हैं, अब ओटीटी पर भी सक्रिय हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed