फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Anil Sharma Confirms Apne 2 Dharmendra Sunny Deol And Bobby Deol Come Again Together

Apne 2: फिर एक साथ आएंगे धर्मेंद्र-सनी और बॉबी, अनिल शर्मा ने कंफर्म की ‘अपने 2’; तैयार है पूरी स्क्रिप्ट

Wed, 20 Aug 2025 09:25 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 20 Aug 2025 09:25 AM IST
सार

Anil Sharma On Apne 2: निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ के अगले पार्ट ‘अपने 2’ को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। जानिए फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कुछ बताया।

विज्ञापन
Director Anil Sharma Confirms Apne 2 Dharmendra Sunny Deol And Bobby Deol Come Again Together
बॉबी देओल, धर्मेंद्र, सनी देओल और अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी दो आगामी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जबकि उनके भाई बॉबी देओल ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब दोनों फिर से एक साथ एक ही फिल्म में नजर आ सकते हैं। दोनों फिल्म ‘अपने 2’ में एक साथ दिखाई देंगे। इसको लेकर अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपडेट दिया है।

विज्ञापन

‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट हो चुकी पूरी
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर बात की और फिल्म से जुड़ी अपडेट भी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। निर्देशक ने कहा कि वो कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। ‘अपने 2’ इनमें से एक है। हालांकि, ‘अपने 2’ उनकी अगली ही फिल्म नहीं होगी। लेकिन उन्होंने ये खुलासा जरूर किया कि ‘अपने 2’ बन रही है। स्क्रिप्ट पहले ही पूरी हो चुकी है। मेरे पास अभी बहुत सारी स्क्रिप्ट्स हैं। मैं लगा हुआ हूं कि सब कर सकूं।

विज्ञापन

धर्मेंद्र, सनी और बॉबी तीनों एक साथ आने को तैयार
अनिल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र, सनी देओल या बॉबी देओल को राजी करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। तीनों साथ में एक फिल्म करना चाहते थे और वे चाहते थे कि मैं इसे बनाऊं। जिस दिन 'अपने' की कहानी मेरे पास आई, वे बहुत खुश हुए। जब मैंने धरम जी को कहानी सुनाई, तो वे रो पड़े। जब बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Anil Sharma Confirms Apne 2 Dharmendra Sunny Deol And Bobby Deol Come Again Together
सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसा था सनी देओल का रिएक्शन
निर्माता-निर्देशक ने आगे बताया कि जब सनी देओल को अपने पिता और भाई के साथ काम करने के बारे में पता चला तो वह भी तुरंत मान गए। देओल परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि देओल परिवार के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है, यहां तक कि ऑफ-स्क्रीन भी। हमारे बीच एक ऐसा रिश्ता है जहां हम एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। हमारे बीच बहुत प्यार और मोहब्बत है।

‘अपने 2’ की रिलीज डेट अभी नहीं आई सामने
हालांकि, अभी ‘अपने 2’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। हाल ही में ‘अपने 2’ के अलावा अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को भी कंफर्म किया था और बताया था कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed