{"_id":"6836bcbef6a9797e1d0d6495","slug":"dipika-kakkar-says-how-her-son-ruhaan-reacted-on-her-stage-2-cancer-disease-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dipika Kakar: स्टेज 2 कैंसर के दौरान दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के इस रिएक्शन से हुईं खुश, बोलीं- उसको पता है…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dipika Kakar: स्टेज 2 कैंसर के दौरान दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के इस रिएक्शन से हुईं खुश, बोलीं- उसको पता है…
Wed, 28 May 2025 01:06 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 28 May 2025 01:06 PM IST
सार
Dipika Kakar: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लीवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी थी। अब एक्ट्रेस और उनके पति ने अपने बेटे के बारे में बताई ये बात।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दीपिका कक्कड़ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनकी सेहत में सुधार होने की बजाय उन्हें अब स्टेज 2 का लीवर कैंसर हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। अब अभिनेत्री और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए कहा कि उनके बेटे के लिए भी लोग ईश्वर से प्रार्थना करें। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
दीपिका ने अपने बेटे की प्रशंसा की
टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बीमारी का पता लगने के बाद वो अपने बच्चे का सही से ख्याल नहीं रख पा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘रुहान ने भी माशाल्लाह बहुत समझदारी से व्यवहार किया है। उसका फीडिंग भी पूरी तरह से छूट गया है।’
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का कैंसर, बोलीं - 'मेरे लिए प्रार्थना करें'
विज्ञापन
रुहान ने दिखाई समझदारी
आगे बातचीत में अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने कहा, ‘उसको पता है कि मम्मी ठीक नहीं है, वो समझ गया है। वो एक-दो बार दिन में मेरे पास आता है, पर फिर वो समझ जाता है कि हां मम्मी ठीक नहीं है। लेकिन हां, आप सब लोग हैं तो हम मजबूत बने हुए हैं।’ इसके अलावा उन्होंने फैंस से खुद के लिए और अपने बेटे के लिए प्रार्थना करने की बात कही है।
अभिनेत्री ने दिखाई सकारात्मकता
टीवी एक्ट्रेस ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर एक जानकारी साझा की थी, जो सकारात्मकता से भरी हुई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से जो पेट में दर्द था, जिसे ट्यूमर कहा गया था। वो अब स्टेज 2 के कैंसर रूप में आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के आशीर्वाद और प्यार के कारण जल्द ही इस बीमारी से वो बाहर आएंगी।