फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dipika Kakar angry on trolls says she is fake Baby Bump Pregnancy and Husband Second Marriage On a video

Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी का नाटक करने वाले ट्रोल्स पर फूटा दीपिका कक्कड़ का गुस्सा, कहा- शोएब मेरे गुरूर हैं

Sat, 04 Mar 2023 11:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

दीपिका ने उन यूजर्स को लताड़ा है, जिन्होंने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर नेगेटिव कमेंट किया है। यूजर्स का कहना है कि वह फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, जिसे पढ़कर दीपिका का पारा गर्म हो गया है। 

विज्ञापन
Dipika Kakar angry on trolls says she is fake Baby Bump Pregnancy and Husband Second Marriage On a video
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 
विज्ञापन

टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस संग अपनी निजी जिंदगी की बातें शेयर करती रहती है। हाल ही में, दीपिका ने उन यूजर्स को लताड़ा है, जिन्होंने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर नेगेटिव कमेंट किया है। यूजर्स का कहना है कि वह फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, जिसे पढ़कर दीपिका का पारा गर्म हो गया है। 


दीपिका ने फैंस को लताड़ा
दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए जुड़ी रहती हैं। आए दिन उन पर कोई न कोई तंज कसते नजर आता है, लेकिन अब उन्होंने इसे लेकर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हाल ही में, दीपिका ने बताया कि उनकी पांचवी शादी की सालगिरह थी तो लोगों ने उनके पार्टनर को लेकर बेहद घटिया कमेंट किए थे। कई यूजर्स उनके पति पत्नी के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे। वहीं, कई ने कहा कि शोएब ने एनिवर्सरी नहीं मनाई।

विज्ञापन


Dilip Joshi: जान से मारने वाली धमकी पर 'जेठालाल' का बयान, कहा- भला हो उसका जिसने यह गलत खबर फैलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

दीपिका ने इन ट्रोल्स का जवाब देते हुए कहा, ‘टीवी एक्टर होना बहुत मुश्किल होता है। आधे घंटे के सीरियल के पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत लगती है। तो जो लोग नेगेटिव कमेंट करते हैं वे सच्चाई जाने बगैर ही बिना सिर पैर की बातें करते हैं। मेरे पास्ट को बीच में लाया जा रहा है। आप मेरे अतीत के बारे में जानते ही क्या हैं। मैं किन दर्द से गुजरी हूं।’


Sara Ali Khan: चैट शो में ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा,कहा- बहुत बुरा था वह दौर कई फिल्में भी हुईं फ्लॉप

 

शोएब मेरी लाइफ का गुरूर हैं

दीपिका ने आगे कहा, ‘शोएब मेरी लाइफ का गुरूर हैं। मैं तो मेरे पति की जरूर तारीफ करूंगी। मैं अपने पति के लिए ओबसेस हूं।  मेरे शोएब भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। आप लोग अगर किसी को एक कॉर्नर करना चाहते हो तो आपको एक मिनट नहीं लगता। अब आप यह भी कहेंगे कि देखो आ गई एक्टिंग करने। हां भाई हम तो सब करते हैं। आप लोगों को कोई दिक्कत है तो मत देखो हमें। हम तो ऐसे ही रहने वाले हैं।’






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed