फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Start shooting for Upcoming Film With Director Imtiaz Ali Singer Share Day Routine In Vlog

दिलजीत दाेसांझ ने शुरू की इम्तियाज अली के साथ नई फिल्म की शूटिंग, सिंगर ने व्लॉग में शेयर किया अपना रूटीन

Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
सार

Diljit Dosanjh And Director Imtiaz Ali Upcoming Film: फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर इम्तियाज अली दोबारा साथ काम कर रहे हैं। अपने हालिया व्लॉग में दिलजीत से शूटिंग से जुड़ा अपडेट बताया। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Start shooting for Upcoming Film With Director Imtiaz Ali Singer Share Day Routine In Vlog
इम्तियाज अली की शूटिंग करने पंजाब पहुंचे दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक मिनी व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया। इन दिनों वह पंजाब में मौजूद हैं। पंजाब में वह इम्तियाज अली के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। व्लॉग में शूटिंग के अलावा वह अपना दिन भर का रूटीन भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। फैंस को भी उनका मिनी व्लॉग काफी पसंद आया है। 

विज्ञापन

4 बजे उठकर दिलजीत ने की एक्सरसाइज
मिनी व्लॉग में दिलजीत फनी अंदाज में अपने डेली रूटीन को फैंस के साथ शेयर करते हैं। वह चार बजे उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज करते हैं। फिर हेल्दी नाश्ता करते हैं। इसके बाद इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग के सेट पर पहुंच जाते हैं। वह व्लॉग में इम्तियाज का शुक्रिया अदा करते हैं। इम्तियाज ने ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद यह दूसरा प्रोजेक्ट दिलजीत के साथ किया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन



फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई 
मिनी व्लॉग में दिलजीत का मजाकिया अंदाज भी दिखाया। उनकी मस्ती भरी कमेंट्री को फैंस ने पसंद किया। साथ ही फिल्म के शूटिंग सेट पर भी कई फैंस उनसे मिलने आए। पंजाब में शूटिंग करके दिलजीत काफी खुश नजर आए।

अगले साल ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे दिलजीत 
अगले साल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले यानी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा सनी देओल और वरुण धवन भी नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे। 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत  परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed