फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit dosanjh sardaar ji 3 trailer released netizens gets angry after watching hania aamir in film

Sardaar Ji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर को देख भड़के फैंस, मेकर्स ने उठाया ये कदम

Mon, 23 Jun 2025 08:51 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 08:51 AM IST
सार

Sardaar Ji 3 Trailer Controversy: रविवार को दिलजीत दोसांझ अभिनीत 'सरदार जी 3' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं। इसे लेकर खूब विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन
Diljit dosanjh sardaar ji 3 trailer released netizens gets angry after watching hania aamir in film
दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते रविवार दिलजीत दोसांझ ने अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की भी झलक दिखाई गई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई थी, जिस कारण से भारत-पाक में तनाव बढ़ गया था और सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था। इस वजह से 'सरदार जी 3' को विरोधों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इसे भारत में ना रिलीज करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

भारत में फिल्म नहीं होगी रिलीज
रविवार देर रात एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सरदार जी 3' का ट्रेलर पोस्ट किया। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी और इसे केवल विदेशों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विदेशी सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि 'सरदार जी 3' का ट्रेलर भी भारत में दर्शकों के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है। जब वीडियो चलाने का प्रयास किया जाता है, तो यह नहीं चलता है और संदेश में आता है कि इसे भारत में नहीं दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन


किस कारण से फिल्म निर्माताओं को उठाना पड़ा ये कदम?
आपको बताते चलें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग पर कड़ा हमला किया था। इस कड़ी में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत मे बैन करते हुए, उन्हें भारत में काम ना देने का भी फैसला किया गया था। इसके साथ ही कुछ कलाकारों ने भारत के बारे में जहर भी उगला था, जिसमें हानिया आमिर भी शामिल थीं। इसी कारण से उन्हें भारत में भारी विरोध झेलना पड़ा रहा है। इन सभी कारणों से 'सरदार जी 3' के फिल्म निर्माताओं को इस फिल्म को भारत में बैन करना पड़ा है। 



यह खबर भी पढ़ें: OTT This Week: हो जाइए तैयार!  'पंचायत 4'  से 'मिस्ट्री' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रहेगी इन सीरीज-फिल्मों की बहार


 

फिल्म के बारे में
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ एक कॉमेडी, हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अभिनता एक घोस्ट हंटर बने हैं।‘सरदार जी 3’ का निर्देशन अमर हुंदल कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नीरू बाजवा, मानव विज, हानिया आमिर जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed