फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar actress Sara Arjun reveals her parents reaction after watching the film

'धुरंधर' देखकर इसलिए रोने लगे थे माता-पिता, सारा अर्जुन ने बताई वजह; कहा- जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था

Fri, 30 Jan 2026 01:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 Jan 2026 01:56 PM IST
सार

Sara Arjun: फिल्म 'धुरंधर' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बताया है कि उनकी फिल्म देखकर उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था। उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'यूफोरिया' पर भी बात की।

विज्ञापन
Dhurandhar actress Sara Arjun reveals her parents reaction after watching the film
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@saraarjunn

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' में शानदार अभिनय करके सारा अर्जुन काफी मशहूर हो गई हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया। इसमें सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के अपोजिट यलीना जमाली का किरदार निभाया। दर्शकों ने उनके अभिनय और रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया। हाल ही में सारा अर्जुन ने बताया है कि 'धुरंधर' में उनके अभिनय पर उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था।
विज्ञापन
Trending Videos

'धुरंधर' पर सारा के माता-पिता का कैसा रिएक्शन था?
'धुरंधर' के बाद सारा अर्जुन अपकमिंग फिल्म 'यूफोरिया' में नजर आने वाली है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। बातचीत में सुमा कनाकाला ने सारा अर्जुन से पूछा कि उनका सबसे अच्छा दिन कौन सा था? इस पर सारा ने जवाब दिया 'एक ऐसा दिन था जब मेरे माता-पिता खुशी से इसलिए रोने लगे थे कि मैंने कुछ बड़ा किया है। वह दिन मेरे लिए सबसे अच्छा था। मेरे लिए इसका बहुत मतलब था। वह खुशी के आंसू थे।' इस पर सुमा ने उनसे पूछा कि क्या 'धुरंधर' पर मां-बाप की ऐसी प्रतिक्रिया थी? इस पर अभिनेत्री मुस्कुराई और कहा 'हां'।

तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार राशा थडानी, शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर; पोस्ट में लिखी दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar actress Sara Arjun reveals her parents reaction after watching the film
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@saraarjunn
अपने करियर पर क्या बोलीं सारा अर्जुन?
फिल्मों में अपने सफर के बारे में बात करते हुए सारा अर्जुन ने बताया, ''पोन्नियिन सेल्वन ' के बाद, मैं बोर्डिंग स्कूल गई। फिर मेरा शुरुआती प्लान फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का था। जब मैं परीक्षा दे रही थी, तो मैंने 'मैजिक' साइन की। मैं अपने प्लान पर कायम थी। जब मेरे पास 'यूफोरिया' आई, तो उसे करने का बहुत मन हुआ। एक इंसान के तौर पर मुझे ऐसी कहानी का हिस्सा बनने की इच्छा हुई। 'पोन्नियिन सेलवन 2' के बाद 'मैजिक', फिर 'यूफोरिया' और फिर 'धुरंधर'। असल में, मैंने 'यूफोरिया' की शूटिंग के दौरान ही 'धुरंधर' साइन की थी।'

कब आएगी 'धुरंधर 2'?
ख्याल रहे फिल्म 'धुरंधर' आज 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed