{"_id":"6677d9643127dec54f0655db","slug":"devoleena-bhattacharjee-criticized-armaan-malik-and-his-wives-called-promoting-polygamy-disgusting-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की देवोलीना ने की आलोचना, बहुविवाह को बढ़ावा देने को बताया घृणित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की देवोलीना ने की आलोचना, बहुविवाह को बढ़ावा देने को बताया घृणित
Sun, 23 Jun 2024 01:49 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:49 PM IST
सार
बिग बॉस में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के आने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी कड़ा आलोचना की और इसे घृणित कहा।
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी और अरमान मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @devoleena और @armaan__malik9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की बड़ी तादाद है। शनिवार को शो के शुरुआत के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ प्रतिभागी के रूप में बिग बॉस के घर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेम कहानी सुनाई। अरमान की दोनों पत्नियों ने साझा किया कि उन्हें अरमान से मिलने के सात दिनों के भीतर प्यार हो गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रेम कहानी की खूब चर्चा चल रही है। हालांकि, अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी को ये पसंद नहीं आया। अभिनेत्री ने रियलिटी शो में बहुविवाह को बढ़ावा देने के लिए तीनों की आलोचना की। उन्होंने इसे ‘घृणित’ कहा।
देवोलीना ने की जमकर आलोचना
अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी देवोलीना ने तीनों की जमकर आलोचना की और उन पर बहुविवाह को रियलिटी शो में बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने एक्स पर लिखा, ‘क्या आपको लगता है कि यह मनोरंजन है? यह मनोरंजन नहीं है, यह गंदगी है। इसे हल्के में लेने की गलती मत करो क्योंकि यह सिर्फ रील नहीं है, यह असली है। मेरा मतलब है, मैं यह भी नहीं समझ सकती कि कोई इस बेशर्मी को मनोरंजन कैसे कह सकता है? मुझे इसके बारे में सुनकर ही घिन आती है। मेरा मतलब है, सिर्फ छह-सात दिनों में प्यार हुआ, शादी हुई और फिर पत्नी की सबसे अच्छी दोस्त के साथ भी यही हुआ। यह मेरी कल्पना से परे है।’
Sonakshi Zaheer Love Story: वर्षों से एक-दूजे को डेट कर रहे सोनाक्षी-जहीर, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
विज्ञापन
बिग बॉस पर भी उठाया सवाल
अभिनेत्री ने आगे लिखते हुए बिग बॉस से भी सवाल किया, देवोलीना ने लिखा, 'बिग बॉस आपको क्या हो गया है? क्या इतने बुरे दिन चल रहे हैं आपके कि आपको बहुविवाह मनोरंजक लगता है? जब आपने ऐसे प्रतियोगियों को पेश किया तो आप क्या सोच रहे थे? यह शो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी देखते हैं। आप नई पीढ़ी को क्या सिखाना चाहते हैं? कि वे दो-तीन-चार शादियां कर सकते हैं? हर कोई एक साथ खुशी से रह सकता है? जाकर उनसे पूछिए जो हर दिन ऐसी घटनाओं से पीड़ित हैं, अपना जीवन दुख में जी रहे हैं।’
यूसीसी की जताई अनिवार्यता
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इसलिए विशेष विवाह अधिनियम और यूसीसी (समान नागरिक संहिता) अनिवार्य होना चाहिए। ताकि कानून सबके लिए समान हो और समाज ऐसी गंदगी से मुक्त हो सके। पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी, कल्पना कीजिए कि अगर समानता के नाम पर पत्नियां दो-दो पति रखने लगे, तो क्या तब भी आपका मनोरंजन होगा?’ अभिनेत्री ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता की इनके फॉलोवर्स कौन हैं? और किस वजह से उन्हें फॉलो करते हैं? अभिनेत्री भड़कते हुए लिखती हैं, ‘क्या आपका दिमाग सही जगह पर है या नहीं, कृपया पहले इसका इलाज करवा लें। अगर आपको यह बेशर्मी सही लगती है तो आपका जीवन बर्बाद है। आप इसके आगे कुछ नहीं सोच सकते और न ही इसके बारे में कुछ कर सकते हैं। आप नई पीढ़ी को क्या सिखाना चाहते हैं, कि उन्हें कई शादियां करनी चाहिए? यह विचार ही बहुत घिनौना है। अगर दो-तीन शादियां करना इतना जरूरी है तो करें और घर पर रहें। इस गंदी मानसिकता को दुनिया में न फैलाएं। एक समाज के तौर पर हम सिर्फ विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। सच में लोग पागल हो गए हैं। और बिग बॉस, मुझे नहीं पता कि आपको क्या हो गया है।’
नेटिजन्स ने जताई सहमति
देवोलीना ने जैसे ही एक्स पर इस पोस्ट को साझा किया, नेटिजन्स उनके समर्थन में उतर आएं। उनके इस विचार की सराहना करने लगे। ज्यादातर ने उनके पोस्ट से सहमति भी जताई। इससे पहले भी नेटिजन्स ने रियलिटी शो में तीनों को लाने के लिए बिग बॉस की आलोचना कर चुके हैं।
Vashu Bhagnani: वित्तीय संकट से जूझ रही पूजा एंटरटेनमेंट, बेचनी पड़ी ऑफिस की इमारत, 80% कर्मचारियों को निकाला

Do you think this is entertainment? This is not entertainment, it's filth. Don't make the mistake of taking this lightly because it's not just a reel, it's real. I mean, I can't even understand how anyone can call this shamelessness entertainment ? I feel disgusted just hearing… https://t.co/BVeVjGrTm2
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) June 22, 2024