फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi Fashion Influencer Nancy Tyagi At Cannes Red Carpet In Selfmade Dress

Nancy Tyagi: कान के रेड कार्पेट पर फिर छाईं दिल्ली की नैंसी त्यागी, खुद से डिजाइन कर तैयार किया अपना गाउन

Sat, 17 May 2025 02:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 May 2025 02:00 PM IST
सार

Nancy Tyagi At Cannes: फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी एक बार फिर कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। रेड कार्पेट पर से सामने आईं उनकी तस्वीरें छा गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Fashion Influencer Nancy Tyagi At Cannes Red Carpet In Selfmade Dress
नैंसी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nancytyagi___

विस्तार

दिल्ली की फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। नैंसी लगातार दूसरी बार कान में उतरी हैं। खूबसूरत अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरते ही नैंसी का लुक वायरल हो गया। नैंसी के लुक की सबसे खास बात ये है कि नैंसी खुद से डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं। अब उनका लुक सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

रेड कार्पेट पर छाया नैंसी का लुक
पिछली बार की तरह इस बार भी नैंसी खुद से डिजाइन किए हुए एक खूबसूरत लाइट ब्लू गाउन में नजर आईं। इस कस्टम क्रिएशन में प्लंजिंग नेकलाइन, चमकदार सेक्विन से सजी कोर्सेटेड चोली और मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट शामिल थी। गाउन के स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ नीचे की ओर बने गुलाब के फूल नैंसी के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। नैन्सी के लुक को स्टेटमेंट-मेकिंग ज्वेल पीस, नेल आर्ट और स्लीक सेंटर-पार्टेड ट्विस्टेड बन के साथ पूरा किया गया। उनके मेकअप लुक में सिल्वर स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर और ब्राउन लिप शेड शामिल थे। 



नैंसी त्यागी


नैंसी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर जताई खुशी
लगातार दूसरी बार अपने कान में पहुंचने पर नैंसी ने खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में नैंसी ने लिखा है, “फिर से कान, फिर से रेड कार्पेट। कभी सोचा नहीं था, यह सफर इतना खूबसूरत होगा। उन सभी का दिल से शुक्रिया, जो इस यात्रा में साथ हैं।”


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)


 

विज्ञापन

Delhi Fashion Influencer Nancy Tyagi At Cannes Red Carpet In Selfmade Dress
नैंसी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nancytyagi___
पिछले साल पहना था खुद बनाया गाउन
नैंसी ने पिछले साल कान में अपना डेब्यू किया था। तब उनका लुक काफी चर्चा में रहा था क्योंकि उसे नैंसी ने खुद से तैयार किया था। खूबसूरत गुलाबी गाउन में नैंसी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाउन को नैंसी ने खुद तैयार किया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए नैंसी ने बताया था कि गाउन को बनाने में 30 दिन लगे, 1000 मीटर कपड़ा बना और इसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed