{"_id":"66c30273ed06f53ad50cab49","slug":"dangal-actress-fatima-sana-shaikh-have-passionate-about-photography-shared-on-world-photography-day-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatima Sana Shaikh: कैमरे के आगे ही नहीं, पीछे भी ‘दंगल’ अभिनेत्री करती हैं कमाल, फोटोग्राफी का है जुनून","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fatima Sana Shaikh: कैमरे के आगे ही नहीं, पीछे भी ‘दंगल’ अभिनेत्री करती हैं कमाल, फोटोग्राफी का है जुनून
Mon, 19 Aug 2024 02:02 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:02 PM IST
सार
‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर ‘दंगल’ अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने फोटोग्राफी को लेकर अपने जुनून को साझा किया है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कैद की हुई तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में मशहूर होने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया। फिल्मी पर्दे पर फातिमा को उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है, लेकिन अभिनय के अलावा फातिमा को फोटोग्राफी से भी प्यार है। उन्हें दुनिया को कैमरे में कैद करने में मजा आता है। एएनआई के मुताबिक फातिमा की टीम द्वारा साझा किए गए कोट में, अभिनेत्री ने बताया कि कैसे फोटोग्राफी उन्हें दुनिया को एक नई रोशनी में देखने देती है।
विज्ञापन
फातिमा सना शेख
- फोटो : एएनआई
फोटोग्राफी करती है अधिक जागरूक
अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे लिए फोटोग्राफी, समय में पलों और भावनाओं को रोकने का एक तरीका है। जब मेरे हाथ में कैमरा होता है तो मैं अपने आस-पास के बारे में अधिक जागरूक होती हूं। मैं उन चीजों को नोटिस करती हूं जो मैं सामान्य तौर पर नहीं कर पाती। पल, हाव-भाव, चेहरे। मुझे लोगों की तस्वीरें लेना बहुत पसंद है! उनकी आंखें और हाथ बहुत कुछ बता देते हैं।’
ऐसा रहा बॉलीवुड सितारों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार

फोटोग्राफी करती हैं साझा
फातिमा सना शेख अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोग्राफी साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फोटोग्राफी काफी पसंद आती है। भावना और रचनात्मकता से भरपूर उनकी तस्वीरें कला से उनके गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं। इससे पता चलता है कि उनकी प्रतिभा कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही जगहों पर समान रूप से बेहतर है।
फातिमा सना शेख अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोग्राफी साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फोटोग्राफी काफी पसंद आती है। भावना और रचनात्मकता से भरपूर उनकी तस्वीरें कला से उनके गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं। इससे पता चलता है कि उनकी प्रतिभा कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही जगहों पर समान रूप से बेहतर है।
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
फातिमा सना शेख का वर्क फ्रंट
फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अली फजल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब यह 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
Kolkata Doctor Case: 'अपनी पत्नी से माफी मांगो', डॉक्टर दुष्कर्म मामले में पोस्ट करने पर ट्रोल हुए PAK अभिनेता