फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dangal Actress Fatima Sana Shaikh have passionate about photography shared on world photography day

Fatima Sana Shaikh: कैमरे के आगे ही नहीं, पीछे भी ‘दंगल’ अभिनेत्री करती हैं कमाल, फोटोग्राफी का है जुनून

Mon, 19 Aug 2024 02:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 19 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर ‘दंगल’ अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने फोटोग्राफी को लेकर अपने जुनून को साझा किया है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कैद की हुई तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। 

 

विज्ञापन
Dangal Actress Fatima Sana Shaikh have passionate about photography shared on world photography day
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

विस्तार

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में मशहूर होने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया। फिल्मी पर्दे पर फातिमा को उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है, लेकिन अभिनय के अलावा फातिमा को फोटोग्राफी से भी प्यार है। उन्हें दुनिया को कैमरे में कैद करने में मजा आता है। एएनआई के मुताबिक फातिमा की टीम द्वारा साझा किए गए कोट में, अभिनेत्री ने बताया कि कैसे फोटोग्राफी उन्हें दुनिया को एक नई रोशनी में देखने देती है।
विज्ञापन


 

Dangal Actress Fatima Sana Shaikh have passionate about photography shared on world photography day
फातिमा सना शेख - फोटो : एएनआई
फोटोग्राफी करती है अधिक जागरूक
अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे लिए फोटोग्राफी, समय में पलों और भावनाओं को रोकने का एक तरीका है। जब मेरे हाथ में कैमरा होता है तो मैं अपने आस-पास के बारे में अधिक जागरूक होती हूं। मैं उन चीजों को नोटिस करती हूं जो मैं सामान्य तौर पर नहीं कर पाती। पल, हाव-भाव, चेहरे। मुझे लोगों की तस्वीरें लेना बहुत पसंद है! उनकी आंखें और हाथ बहुत कुछ बता देते हैं।’
ऐसा रहा बॉलीवुड सितारों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dangal Actress Fatima Sana Shaikh have passionate about photography shared on world photography day
फातिमा सना शेख - फोटो : एएनआई
फोटोग्राफी करती हैं साझा
फातिमा सना शेख अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोग्राफी साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फोटोग्राफी काफी पसंद आती है। भावना और रचनात्मकता से भरपूर उनकी तस्वीरें कला से उनके गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं। इससे पता चलता है कि उनकी प्रतिभा कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही जगहों पर समान रूप से बेहतर है।

 
विज्ञापन

Dangal Actress Fatima Sana Shaikh have passionate about photography shared on world photography day
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
फातिमा सना शेख का वर्क फ्रंट
फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अली फजल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब यह 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
Kolkata Doctor Case: 'अपनी पत्नी से माफी मांगो', डॉक्टर दुष्कर्म मामले में पोस्ट करने पर ट्रोल हुए PAK अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed