फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew star Kriti Sanon speaks about trolling said Trolls are trolls you can not pay so much attention to them

Kriti Sanon: फिल्मों की असफलता पर छलका कृति का दर्द, बोलीं- लोग हीरोइन पर फोड़ देते हैं फ्लॉप होने का ठीकरा

Sun, 07 Apr 2024 11:13 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 07 Apr 2024 11:13 AM IST
सार


कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Crew star Kriti Sanon speaks about trolling said Trolls are trolls you can not pay so much attention to them
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। 'क्रू' से पहले कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति अपनी फिल्म के अलावा बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के हालात पर खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


असफलता के लिए अभिनेत्री जिम्मेदार 
कृति सेनन धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। कृति कहती हैं, 'देखिए फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर फिल्मों की असफलता के लिए अभिनेत्रियों की जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी भी फिल्म का हिट होना या फ्लॉप होना किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं रहता है। इसके लिए पूरी टीम जिम्मेवार होती है।'
विज्ञापन


रकुल-जैकी के घर पहुंचे रणबीर-आलिया, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोल से नहीं पड़ता फर्क 
कृति सेनन अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरे साथ कई बार ऐसा हो चुका है। मैंने काफी बार सुना है कि फलां फिल्म मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। पहले मुझे इस बात से काफी तकलीफ होती थी, लेकिन अब मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे अब आदत हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर भी किसी भी चीज के लिए लड़कियों पर आरोप लगा देना आसान होता है। आप देख लीजिए क्रिकेट के मैदान से लेकर हर जगह असफलता के लिए लड़कियों को तुरंत लोग ब्लेम कर देते हैं।'

'फैमिली स्टार' के ताबड़तोड़ कमाई के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं मृणाल

कृति का वर्क-फ्रंट 
कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आने वाले दिनों में कृति काजोल के साथ फिल्म 'दो पत्ती' में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed