फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew star Kareena Kapoor missing bollywood love story era said Where are all those love stories gone

Kareena Kapoor: पुराने दिनों को याद करती दिखीं करीना, बोलीं- शाहरुख-काजोल वाली प्रेम कहानियां क्यों नहीं बनती

Wed, 27 Mar 2024 12:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 27 Mar 2024 12:38 PM IST
सार


करीना कपूर आने वाले दिनों में 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। करीना बॉलीवुड के पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'अब क्यों नहीं लोग लव-स्टोरी बनाते हैं।

विज्ञापन
Crew star Kareena Kapoor missing bollywood love story era said Where are all those love stories gone
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रू' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।  इस फिल्म में वे एक एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। करीना अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहीं हैं। हाल ही में अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। 
विज्ञापन


'गीत' दिमाग से नहीं दिल से सोचती थी 
करीना कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री की फिल्म 'जब वी मेट' आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। करीना उस फिल्म में 'गीत' के किरदार में नजर आई थीं। करीना कहती हैं, 'देखिए 'जब वी मेट' जैसी फिल्में बार-बार नहीं बनती हैं। आज भी दर्शक 'गीत' को याद करते हैं। 'गीत' दिल से सोचती थी। वह किरदार सोशल मीडिया वाले युग से पहले का किरदार है।'
विज्ञापन


Bigg Boss Contestants Went Jail: जेल जा चुके हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स, लिस्ट में मुनव्वर का नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया ने सब बदल दिया 
करीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इंटरनेट और सोशल मीडिया वाले इस युग में लोग दिमाग से सोचते हैं। 'गीत' आज के युग से पहले की लड़की थी। जेन जी दिमाग से सोचते हैं और जो सही भी है। वैसे सच कहूं तो मुझे काफी अच्छा लगता है दर्शकों को 'जब वी मेट' के डायलॉग आज भी याद हैं। यही किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी बात होती है।'

Kartam Bhugtam: 'कर्तम भुगतम' से जबर्दस्त वापसी को तैयार श्रेयस तलपड़े, पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड में क्यों नहीं बन रही लव-स्टोरी 
करीना कपूर आने वाले दिनों में 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। करीना बॉलीवुड के पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'अब क्यों नहीं लोग लव-स्टोरी बनाते हैं। मैं शाहरुख खान और काजोल की फिल्मों को मिस करती हूं। पता नहीं प्रेम कहानियों वाली फिल्में कहां खो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed