फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   coolie director lokesh kanagaraj wants to make leo 2 with vijay if he ready and tittle will be Parthiban

Leo 2: लोकेश कनगराज ने जाहिर की विजय के साथ 'लियो 2' बनाने की इच्छा, फिल्म के नाम से भी उठाया पर्दा

Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

लोकेश कनगराज ने पहले साउथ सुपरस्टार विजय के साथ 'लियो' बनाई थी। अब लोकेश ने लियो पार्ट 2 की संभावना के बारे में खुलासा किया और फिल्म के नाम का भी खुलासा किया। 

विज्ञापन
coolie director lokesh kanagaraj wants to make leo 2 with vijay if he ready and tittle will be Parthiban
विजय-लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब लोकेश ने अपनी फिल्म 'लियो' के सीक्वल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें 'लियो 2' बनाने की इच्छा है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठाया।

विज्ञापन

क्या होगा 'लियो 2' का शीर्षक
हाल ही में लोकेश कनगराज ने लियो पार्ट 2 की संभावना के बारे में खुलासा किया। लोकेश ने पहले साउथ सुपरस्टार विजय के साथ 'लियो' बनाई थी। अब विजय ने हाल ही में निर्देशक एच विनोत के साथ अपनी आखिरी फिल्म 'दलपति 69' का एलान किया है। वहीं, अब 'लियो 2' का भविष्य कुछ साफ दिख रहा है। ऐसे में लोकेश ने कहा कि अगर भविष्य में मौका मिला तो वह विजय के साथ लियो 2 बनाएंगे और इसका नाम 'पार्तिबन' रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय करेंगे 'लियो 2' में अभिनय?
ऐसे में प्रशंसक चाहते हैं कि लोकेश अपनी इस फिल्म पर काम करेंगे, लेकिन विजय ने राजनीति में प्रवेश के बाद वहां अपना ध्यान लगाने के लिए अभिनय से संन्यास लेने का फैसला किया है और अब 'दलपति 69' अभिनेता की आखिरी फिल्म है। ऐसे में विजय के साथ 'लियो 2' का होना संभव नहीं है। इस फिल्म को बनाने से पहले विजय को इसे हरी झंडी देनी होगी।  
 
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी 'कुली'
वहीं, लोकेश कनगराज 'कुली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और महेंद्रन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक 'कुली' लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed