Amar Ujala Exclusive: कॉमेडियन सुनील पाल ने समय-रणबीर को बताया आतंकवादी, बोले- जब तक जूते चप्पलों से..
कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के शो पर की गई रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर गुस्सा जताया है। सुनील ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा है कि इन लोगों को सजा होनी ही चाहिए।
विस्तार
इस समय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी का मामला चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में एक शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद उन पर पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की है। इस मामले पर कई नामी कॉमेडियन अपनी राय रखी है। सुनील पाल भी रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर काफी गुस्से में हैं। जानिए, सुनील पाल ने क्या कहा, इस मामले पर?
समय- रणवीर इलाहाबादिया को आतंकवादी बताया
अमर उजाला से खास बातचीत में सुनील पाल कहते हैं, ‘एक मजदूर 12 घंटे काम करता है तो उसे मुश्किल से 500 रुपये मिलते हैं। वहीं कुछ लोग गंदी गाली देकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। युवा पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं। माता-पिता को अपमानित करके पैसा कमा रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं आतंकवादी समझता हूं।’
सजा की मांग की है
सुनील पाल आगे कहते हैं, ‘इन लोगों को दस साल की सजा होनी चाहिए, करोड़ाे रुपये का जुर्माना होना चाहिए। जो इनको सपोर्ट करते हैं, उनको भी जेल होनी चाहिए। इन लोगों की वजह से स्टैंडअप कॉमेडी बदनाम हो रही है।ये लोग देश के दुश्मन है, ये कलाकार नहीं हैं। पुलिस को इन लोगों को उल्टा लटाकर मारना चाहिए। ये लोग तब तक नहीं सुधरेंगे, जब तक इनको जूते चप्पलों से मारा नहीं जाएगा।’
केबीसी पर गुस्साए सुनील
सुनील पाल ने ये भी कहा है केबीसी जैसे शो वालों को ऐसे लोगों को नहीं बुलाना चाहिए था। इससे गलत मैसेज युवाओं को जाता है कि गाली देकर बड़े शो में पहुंचा जा सकता है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ में समय रैना नजर आए थे, उनके साथ कुछ और यूट्यूबर भी पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.